International श्री साई धाम, सेक्टर 29 में गोपाल काला दही हांडी उत्सव का हुआ आयोजन
साई जी के परम धाम शिरडी में रामनवमी के अगले दिन गोपाल काला दही हांडी उत्सव मनाने की पुरानी परम्परा है। इसी का अनुसरण करते हुए श्री साई धाम, सेक्टर 29 में भी गोपाल काला दही हांडी उत्सव मनाया गया। ये कार्यक्रम दोपहर को बाबा की मध्याह्न आरती के बाद दोपहर आयोजित हुआ, जिसमें साई जी की प्रतिमा के सामने हांडी फोड़ी गई व बाद में इसमें से निकले प्रसाद का भोग लगा कर श्रद्धालुओं में वितरित किया गया।