ENGLISH HINDI Saturday, April 20, 2024
Follow us on
 
एन. आर. आई.

मोहाली के एनआरआई ने लगाया पंजाब के आईजी उमरानंगल पर संगीन आरोप

September 16, 2013 08:45 PM

चंडीगढ़, (फेस2न्यूज ब्यूरो)
मोहाली के एक अनिवासी भारतीय जसदीप सिंह ने पंजाब पुलिस के आईजी परमराज सिंह उमरानंगल पर उनकी पत्नी को बरगलाने का संगीन आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि असल में उमरानंगल की नजर उनकी प्रापर्टी पर है। उमरानंगल उनकी पत्नी को उनके खिलाफ उकसा कर उनकी प्रापर्टी हथियाना चाहते हैं। जसदीप सिंह का कहना है कि उनका किसी से कोई झगड़ा नहीं है। अगर उनके साथ कोई भी अनहोनी होती है तो इसके लिए उमरानंगल पूरी तरह से जिम्मेवार होंगे। सोमवार को चंडीगढ़ प्रेस क्लब में पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान मूल रूप से लुधियाना के निवासी जसदीप सिंह ने बताया कि अपने दो बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलवाने के लिए पांच साल पहले उन्होंने मोहाली शिफ्ट करने का फैसला किया था। इसके लिए फेज 9 में उन्होंने अपना एक घर खरीदा। सरहिंद में उनकी बीस एकड़ जमीन है। मोहाली में वह अपने परिवार को सैटल कर पैसा कमाने के लिए अमेरिका में अपने पिता के पास चले गए थे। इस बीच वह अपनी पत्नी अमनप्रीत को नियमित रूप से घर खर्च के लिए खुला पैसा भेजते रहे। अमनप्रीत ने उनके भारत आने से पहले अगस्त को एक मेल कर उनकी प्रॉपर्टी उसके नाम की पावर ऑफ अटार्नी तैयार कर भेजने को लिखा था। इस अटार्नी के जरिए वह इस प्रापर्टी को बेचना चाहती थी। उन्हें इस बात की हैरानी हुई। इस बीच जब वह यहां आए तो उन्हें पता चला कि अमनप्रीत के किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध स्थापित कर चुकी थी। यहां तक कि घर में उसका फर्जी भाई भी रहने लगा जब उसने इसके लिए रोका तो उसे पीटा गया। पुलिस ने भी उसकी मदद नहीं की और मोहाली फेज 8 थाना पुलिस ने उसे ही पीटना शुरू कर दिया। इस पर मौका पर उसने अपनी सैक्टर 33 स्थित अपनी बहन हरजोत गिल को सूचना दी तो बलौंगी के पुलिस प्रभारी ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। उसने पत्रकारों से कहा कि पंजाब सरकार एनआरआईज और उनकी संपत्ति की सुरक्षा के लिए कानून बनाती है तो दूसरी तरफ पुलिस अधिकारी इसके विपरीत काम कर रहे हैं। एनआरआई का आरोप है कि उसकी पिटाई करने वाला इंस्पेक्टर गुरतेज सिंह आईजी उमरानंगल का भतीजा है। उसके साथ इस तरह का व्यवहार किया गया है, जैसे वह कोई अपराधी हो। उसने कहा कि कि पुलिस उसकी पत्नी और उमरानंगल की कॉल डिटेल निकलवाएगी तो सच्चाई सामने आ जाएगी। यहां तक कि उसके खिलाफ दहेज के लिए तंग करने की शिकायत भी इन्होंने ही करवाई है। यह सब प्रॉपर्टी हड़पने के लिए किया जा रहा है। उधर, एनआरआई की बहन हरजोत गिल ने कहा कि जसदीप सिंह का जीवन खतरे में है। 

 

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और एन. आर. आई. ख़बरें
पंजाबी एनआरआई उद्योगपति दर्शन सिंह धालीवाल कृषि क्षेत्र में दस हज़ार करोड़ निवेश करेंगे पुलिस प्रताड़ित एनआरआई ने की इंसाफ की मांग, इंस्टाग्राम के जरिए लड़की ने हनी ट्रैप करके इटली रहने वाले लड़के व उसके पिता से लूटे 30 लाख से ज़्यादा सरकारी जमीनों के कब्जे छुड़ाने का पंजाब सरकार का प्रयास सराहनीय : विक्रम बाजवा दस साल से इंसाफ के लिए लडाई लड़ रहे एनआरआई की नहीं हो रही सुनवाई, न्याय न मिलने पर पंजाब विधानसभा के बाहर बैठने की चेतावनी एनआरआई पति ने लंदन जाकर की दूसरी शादी, न्याय को भटक रही भिवानी की पहली पत्नी खन्ना के दखल पर शिकागो में एनआरआई सिख पर हमला करने वालों पर मामला हुआ दर्ज इराक में आई एस द्वारा बंधक बनाए गये पंजाब से सम्बंधित 39 अप्रवासी भारतियों के मुद्दे पर मोदी चुप्पी तोड़ें : विक्रम जीत सिंह बाजवा गुरदासपुरआयुक्त और एसएसपी को डैनमार्क आधारित एनआरआई की सम्पत्ति को खाली करवाने को यकीनी बनाने के आदेश प्रवासी महिला के खाते से लाखों रूपए निकलवाने पर एडीजीपी क्राईम को जांच के आदेश होटल में ठहरे एनआरआई की मौत