ENGLISH HINDI Thursday, April 25, 2024
Follow us on
 
एन. आर. आई.

डब्ल्यू.डब्ल्यू.आई.सी.एस. ने एक लाख भारतीयों को बनाया एनआरआई

October 28, 2013 06:44 PM

मोहाली ( नेहा वर्मा)
हजारों युवाओं के विदेश में जाकर बसने, वहां करियर बनाने के सपने को साकार करके आज यह मुकाम हासिल हुआ है। 20 साल की लगातार मेहनत, लगन और प्रतिबद्धता के बाद सफलता की यह चमक देखने को मिली वल्र्ड वाइड इमिग्रेशन कंसलटेंसी सर्विस (डब्ल्यूडब्ल्यूआईसीएस) द्वारा चश्मेशाही रिजार्ट में आयोजित रंगारंग समारोह में। शुक्रवार को यहां पर डब्ल्यूडब्ल्यूआईसीएस ने अपनी 20वीं सालगिरह व डब्ल्यूडब्ल्यूआईसीएस एस्टेट की दूसरी वर्षगांठ मनाई। विश्व के लीडिंग ट्रेंडसेटिंग फर्म और ग्लोबल रिसेटलमेंट सॉल्यूशन कंपनी के इस सालगिरह को इम्प्लॉइज ने जमकर एन्जॉय किया। इस दौरान पंजाब और चंडीगढ़ की जानीमानी हस्तियां भी मौजूद थीं। इस रंगारंग समारोह में पूर्व राजयपाल पंजाब श्री बी.के.ऐन. छिब्बर, सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर जोगिंदर सिंह, पंजाब के पूर्व चीफ सेक्रेटरी एएस चट्ठा, महाराष्ट्र सरकार के पूर्व चीफ सैक्टरी कुलजीत ङ्क्षसह सिद्धू, खन्ना वाचिस के चेयरमैन अशोक खन्ना, चौ. देवी लाल विद्यापीठ सिरसा के डायरैक्टर जनरल कुलदीप ङ्क्षसह ढींडसा, जनरल के.एस.मान, जनरल एच.आर.एस. मान, जनरल एस.एस.संधू,, ब्रिगेडियर एन.एस.संधू एवं जनरल छितेन्द्र ङ्क्षसह मौजूद थे। इस मौके पर पहुंची जानीमानी हस्तियां ने डब्ल्यू.डब्ल्यू.आई.सी.एस. के 20 साल पर संयुक्त रूप से केक काटा। ले. कर्नल संधू ने कहा कि पिछले 20 साल में हमने जो हासिल किया है उसे याद करना अच्छा है, लेकिन इंडस्ट्री के प्रति कमिटमेंट होनी चाहिए और नजरें भविष्य पर टिकाए रखनी होंगी। हमने यह मुकाम कड़ी मेहनत से हासिल किया है और इमिग्रेशन इंडस्ट्री को एक पहचान दिलाई है। अब हम जल्द ही यूरोप और लैटिन अमेरिकन देशों का रुख करेंगे। वहां भारत और दुनियाभर से 1 लाख इमिग्रेंट्स बसे हुए हैं। 

 

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और एन. आर. आई. ख़बरें
पंजाबी एनआरआई उद्योगपति दर्शन सिंह धालीवाल कृषि क्षेत्र में दस हज़ार करोड़ निवेश करेंगे पुलिस प्रताड़ित एनआरआई ने की इंसाफ की मांग, इंस्टाग्राम के जरिए लड़की ने हनी ट्रैप करके इटली रहने वाले लड़के व उसके पिता से लूटे 30 लाख से ज़्यादा सरकारी जमीनों के कब्जे छुड़ाने का पंजाब सरकार का प्रयास सराहनीय : विक्रम बाजवा दस साल से इंसाफ के लिए लडाई लड़ रहे एनआरआई की नहीं हो रही सुनवाई, न्याय न मिलने पर पंजाब विधानसभा के बाहर बैठने की चेतावनी एनआरआई पति ने लंदन जाकर की दूसरी शादी, न्याय को भटक रही भिवानी की पहली पत्नी खन्ना के दखल पर शिकागो में एनआरआई सिख पर हमला करने वालों पर मामला हुआ दर्ज इराक में आई एस द्वारा बंधक बनाए गये पंजाब से सम्बंधित 39 अप्रवासी भारतियों के मुद्दे पर मोदी चुप्पी तोड़ें : विक्रम जीत सिंह बाजवा गुरदासपुरआयुक्त और एसएसपी को डैनमार्क आधारित एनआरआई की सम्पत्ति को खाली करवाने को यकीनी बनाने के आदेश प्रवासी महिला के खाते से लाखों रूपए निकलवाने पर एडीजीपी क्राईम को जांच के आदेश होटल में ठहरे एनआरआई की मौत