शिमला, (विजयेन्दर शर्मा) हिमाचल प्रदेश वित्त एवं लेखा सेवा अधिकारी संघ ने हिमाचल प्रदेश कोविड-19 सोलीडेरिटी रिस्पांस फंड के लिए आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को पांच लाख 51 हजार रुपये का चैक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस अंशदान के लिए हिमाचल प्रदेश वित्त एवं लेखा सेवा अधिकारी संघ का आभार व्यक्त किया।
संघ के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश वित्त एवं लेखा सेवा के विभिन्न विभागों, बोर्ड, निगमों और विश्वविद्यालयों में तैनात अधिकारियों ने हिमाचल प्रदेश कोविड-19 सोलीडेरिटी रिस्पांस फंड के लिए अपना एक दिन का वेतन प्रदान किया है।
दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश कोविड-19 सोलीडेरिटी रिस्पांस फंड के लिए जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने पांच लाख रुपये, विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने दो लाख रुपये और मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ने एक लाख रुपये के चैक आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को भेंट किए।
मुख्यमंत्री ने इस अंशदान के लिए सभी नेताओं का आभार व्यक्त किया है।