ENGLISH HINDI Friday, March 29, 2024
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
बरनाला के बहुचर्चित सन्नी हत्याकांड में आरोपित हुए बा-इज्जत बरी वर्ष 2025 से विनाशकारी आपदाएं अपना तीव्रतम रूप धारण करने लगेंगी : पं. काशीनाथ मिश्रवरिष्ठ पत्रकार जगीर सिंह जगतार का निधन गतका खेल लड़कियों के लिए आत्मरक्षा का बेहतर, आसान और सस्ता विकल्प - हरजीत सिंह ग्रेवालश्री सांई पालकी शोभा यात्रा पहुंची चण्डीगढ़-पंचकूला में बाबा भक्तों के द्वारखास खबरः चुनावों संबंधित हर नई अपडेट के लिए बरनाला प्रशासन ने तैयार किया सोशल मीडिया हैंडलमेडिकल स्टोर ने 40 रूपये के इंजेक्शन का बिल नहीं दिया, उपभोक्ता आयोग ने 7000 रुपया का जुर्माना ठोकाशिकंजाः किसी भी धार्मिक स्थल पर राजनीतिक रैली नहीं कर सकेंगी राजनीतिक पार्टियां
पंजाब

‘आप’ ने 26 जनवरी के ‘किसान ट्रैक्टर परेड’ के समर्थन का किया ऐलान

January 20, 2021 10:05 AM

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
आम आदमी पार्टी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में 26 जनवरी को किसानों द्वारा आयोजित की जा रही ट्रैक्टर परेड में शामिल होने की घोषणा की है। पार्टी मुख्यालय से जारी बयान में आप के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान ने कहा कि आप के कार्यकर्ता पंजाब के हर गांव से ट्रैक्टर के साथ परेड में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी एक राजनीतिक दल के रूप में नहीं, बल्कि किसान और मजदूर के सेवक के रूप में आंदोलन में शामिल होगी।
उन्होंने कहा कि किसानों द्वारा अपने अस्तित्व के लिए किए जा रहे आंदोलन, इतनी बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी और योजनाबद्ध एवं शांतिपूर्ण तरीके से किए जाने वाला दुनिया का सबसे बड़ा आंदोलन बन गया है। यह लड़ाई केवल काले कानूनों को निरस्त करने के लिए नहीं है, बल्कि देश के लोगों के संविधानिक अधिकारों को बचाने के लिए भी है। शांतिपूर्ण तरीके से ट्रैक्टर मार्च निकालना किसानों का संवैधानिक अधिकार है, जिसे सरकार खत्म करने की कोशिश कर रही है। जिस तरह से केंद्र की मोदी सरकार 2014 के बाद से लोगों के संवैधानिक अधिकारों को कुचल रही है, वह देश के लिए बहुत खतरनाक है। उन्होंने कहा कि हिटलर के क्रूर शासन की तरह मोदी सरकार किसान आंदोलन को कुचलने के लिए तमाम तरह के गैर—लोकतांत्रिक कदम उठा रही है।
मान ने कहा, मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद पहले देश की सार्वजनिक कंपनियों को कॉरपोरेट घरानों के हाथों बेच दिया गया। अब किसानों की जमीन हड़पने के लिए काले कानून लाकर मुट्ठीभर लोगों हाथों किसानों को गुलाम बनाने की कोशिश कर रहे हैं। यह बहुत आश्चर्य की बात है कि लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार लोगों की बात सुनने के बजाय अडानी-अंबानी जैसे कॉर्पोरेटस के लिए काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पहले ही दिन से काले कृषि कानूनों का विरोध कर रही है। राजनीतिक दल से ऊपर उठकर देश के किसानों के इस संघर्ष का समर्थन करना हमारा प्राथमिक कर्तव्य है, इसीलिए हम किसान आंदोलन का समर्थन करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के दुख-दर्द को समझते हुए मोदी सरकार को अपना अडिय़ल रवैया छोड़े और किसानों की मांगों को तुरंत स्वीकार कर तीनों काले कानूनों को तुरंत रद्द करे।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और पंजाब ख़बरें
बरनाला के बहुचर्चित सन्नी हत्याकांड में आरोपित हुए बा-इज्जत बरी वरिष्ठ पत्रकार जगीर सिंह जगतार का निधन गतका खेल लड़कियों के लिए आत्मरक्षा का बेहतर, आसान और सस्ता विकल्प - हरजीत सिंह ग्रेवाल खास खबरः चुनावों संबंधित हर नई अपडेट के लिए बरनाला प्रशासन ने तैयार किया सोशल मीडिया हैंडल शिकंजाः किसी भी धार्मिक स्थल पर राजनीतिक रैली नहीं कर सकेंगी राजनीतिक पार्टियां शिकंजाः चुनाव प्रत्याशयों को 10 हजार रुपये से अधिक का खर्च करने हेतु चेक, ड्राफ्ट, आरटीजीएस के माध्यम से करना होगा भुगतान बरनाला बार में वकीलों का हुआ प्रशिक्षण सेमिनार, वरिष्ठ वकील हुए सम्मानित विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने सनोली में 22.5 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के काम का किया उद्घाटन मलोट के सिविल अस्पताल को मिला ‘ए’ ग्रेड सिविल अस्पताल बठिंडा का मेडिकल अफ़सर और सफ़ाई सेवक 5,000 रुपए रिश्वत लेते काबू