ENGLISH HINDI Wednesday, April 24, 2024
Follow us on
 
हिमाचल प्रदेश

करोना संकटकाल के घोटालेबाजों को बचा रही सरकार : दीपक शर्मा

February 04, 2021 05:46 PM

ज्वालामुखी (विजयेन्दर शर्मा)

प्रदेश भाजपा सरकार भ्र्ष्टाचार खत्म करने के प्रति गम्भीर नहीं है।भृष्टाचारियों को बचा रही है।इससे साफ जाहिर होता है कि करोना संकटकाल में सरकार की मिलीभगत से ही भ्र्ष्टाचार फैलाया गया था। यह आरोप प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता दीपक शर्मा ने आज जारी प्रैस ब्यान में भाजपा सरकार पर लगाए।

उन्होंने कहा कि करोना संकटकाल में सरकार द्वारा किए गए भ्र्ष्टाचार के जितने भी मामले कांग्रेस ने उजागर किए उन मामलों को सरकार ने दबा दिया है।सेनेटाइजर घोटाले में विजिलेंस विभाग ने पिछले पांच महीने से सरकार से कथित दोषियों के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति मांगी है लेकिन सरकार ने मामला न केवल लटका रखा है बल्कि दोषियों को पदोन्नति का तोहफा दे कर सम्मानित किया गया है।

यह दुर्भाग्यपूर्ण है और भाजपा सरकार के भ्र्ष्टाचार के प्रति दृष्टिकोण को दर्शाता है।कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि इसी तरह जो अन्य पीपीई किट घोटाला,मास्क घोटाला,स्वास्थ्य निर्देशक रिश्वत आदि मामले करोना काल में सामने आए थे उन सब की लीपापोती की गई है और मामलों को दबा दिया गया है।

यह दुर्भाग्यपूर्ण है और भाजपा सरकार के भ्र्ष्टाचार के प्रति दृष्टिकोण को दर्शाता है।कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि इसी तरह जो अन्य पीपीई किट घोटाला,मास्क घोटाला,स्वास्थ्य निर्देशक रिश्वत आदि मामले करोना काल में सामने आए थे उन सब की लीपापोती की गई है और मामलों को दबा दिया गया है।

दीपक शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने साफ तौर पर उस समय कहा था कि इन सब भृष्ट मामलों में सरकार की मिलीभगत है जो कि अब सामने आ रही है।कांग्रेस नेता ने कहा कि जब सारी मानवता पर मौत का संकट मंडरा रहा था तो भाजपा सरकार उस समय में भी धन कमाने के अवसर ढूंढ रही थी।

इससे बड़ा भ्र्ष्टाचार का उदाहरण कोई और नहीं हो सकता।इससे भाजपा का भृष्ट दोमुंही चेहरा सामने आया है।कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा सरकार ने करोना संकटकाल में जनता द्वारा दान दिए गए धन का दुरुपयोग किया है और स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े स्तर पर भ्र्ष्टाचार किया गया है।

अतः हमारी सरकार से मांग है कि करोना संकटकाल में खर्च किए गए धन बारे सरकार श्वेत पत्र जारी करे ताकि जनता को बस्तुस्थिति पता चल सके।दीपक शर्मा ने कहा कि पीपीई किट,मास्क,सेनेटाइजर, वेंटिलेटर सहित संघरोध केंद्रों में किया गया खर्च एवम मजदूरों को बांटे गए राशन में सन्देह पैदा होता है और भ्र्ष्टाचार की बू आती है अतः सरकार पारदर्शिता का परिचय देते हुए सारे खर्च को सार्वजनिक करे।कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार के भ्र्ष्टाचार को बेनकाब करने के लिए वचनवद्ध है और जनता की खून पसीने की कमाई को इस तरह लुटने नहीं देगी।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और हिमाचल प्रदेश ख़बरें
बागी विधायकों पर सर्वोच्च न्यायालय का फैसला लोकतंत्र की बड़ी जीत: नरेश चौहान तीन माह में गोविंद सागर झील में चलेंगे क्रूज, शिकारा- मुख्यमंत्री प्रदेश के लोगों से विश्वासघात करने वालों को जनता माफ नहीं करेगी: मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय: पुलिस साइबर लैब की स्थापना को स्वीकृति नीलामी एवं निविदा के माध्यम से आबकारी नीति को स्वीकृति स्टेज कैरिज बस रूटों के लिए आवेदन आमंत्रित सरकार ने नहीं बनाया विवेक अग्निहोत्री को ब्रांड एम्बेसडर राजभवन में अरूणाचल प्रदेश और मिज़ोरम का स्थापना दिवस आयोजित हमीरपुर क्षेत्र में केवी नादौन व केवी सलोह का लोकार्पण चिकित्सा अधिकारियों की मांगों और शिकायतों के निवारण के लिए समिति गठित: मुख्यमंत्री