चंडीगढ़ (मनोज शर्मा) गौरे ठाकुर जी का 31वां वार्षिक उत्सव 14 फरवरी से शुरु होगा। श्री उमा सारथी महाराज ने बताया कि गौरे ठाकुर जी का 31वां वार्षिक उत्सव श्री युगल विहार निकुंज मन्दिर मनीमाजरा में श्री बांके बिहारी जी की अध्यक्षता में बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर के प्रवक्ता अंकित अरोड़ा ने बताया कि यह उत्सव 14 फरवरी से 16 फरवरी तक चलेगा। जिसमें श्री श्री 1008 सिद्ध योगी श्री अशोक नाथ जी कटारिया, निकुंज कामरा, प्रीन्श छाबड़ा हरि नाम संकीर्तन करेंगे।
प्रेम सचदेवा ने बताया कि 14 फरवरी को सुबह 10 बजे हवन किया जाएगा उसके बाद 12 बजे ब्रह्मभोज होगा। 15 फरवरी को सुबह 10 बजे 108 सुंदरकांड का पाठ होगा और शाम को 4 बजे महिला संकीर्तन मंडल पंचकूला चंडीगढ़ द्वारा संकीर्तन किया जाएगा।
बलदेव अरोरा ने बताया की 16 फरवरी को सुबह 9 बजे से लेकर 12 बजे तक हरि नाम संकीर्तन एवं प्रवचन होगा और दोपहर 1 बजे ठाकुर जी के भव्य दर्शन होंगे उसके बाद 2 बजे भंडारे का आयोजन किया जाएगा।