ENGLISH HINDI Friday, April 19, 2024
Follow us on
 
हिमाचल प्रदेश

युद्ध संग्रहालय, सेल्फी प्वाइंट को भाजपा ने क्यों बनाया खंडहर: कांग्रेस

April 03, 2021 06:49 PM

धर्मशाला, (विजयेन्दर शर्मा)

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता डॉ राजेश शर्मा ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर बड़ा सियासी हमला करते हुए कहा कि धर्मशाला में ट्रिपल इंजन के नाम पर विकास करवाने की दुहाई दे रही भाजपा बताए कि धर्मशाला की सबसे बड़ी एवं महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को अधर में क्यों लटका रखा है।

डॉ शर्मा ने कहा कि धर्मशाला शहर के प्रवेश द्वार पर ही पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने सेल्फी प्वाइंट बनाया था। जहां देश दुनिया के पर्यटक सेल्फी लेकर धर्मशाला का प्रचार करते थे। इसके साथ ही युद्ध संग्रहालय का निर्माण भी करवाया था। जो उत्तर भारत में पहला अपनी तरह का म्यूजियम बनाया गया है। लेकिन भाजपा ने सत्ता में आने के बाद इन दोनों बड़ी एवं महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को अधर में लटका घर बता दिया कि वे धर्मशाला का कितना विकास करवाना चाहती है। अब यह करोड़ों रुपए से बनी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र परियोजनाएं खंडहर बनते जा रहे हैं।

डॉ शर्मा ने कहा कि पर्यटकों को सुविधा देने के लिए धर्मशाला में ट्यूलिप लगाकर हिमाचल में पहला टयूलिप गार्डन बनाने की नीव कांग्रेस सरकार में रखी गई थी। लेकिन वहां पर सरकार बदलने के बाद उस पार्क का नाम ही बदल दिया और आज तक एक भी ट्यूलिप वहां पर नहीं लग पाया है।

इसी तरह धर्मशाला के ऐतिहासिक मंदिर अघंजर महादेव के पास पार्किंग सहित भवन निर्माण करवाया गया। वह भी अभी तक मंदिर जनता को समर्पित नहीं हो पाया है ।

इसके अलावा डीसी ऑफिस के साथ दो बड़ी-बड़ी पार्किंग का निर्माण करवाने के अलावा वहां एक आधुनिक कैफे का निर्माण करवाया गया था। भाजपा ने उसे भी सत्ता में आने के बाद खंडहर बनने के के लिए छोड़ दिया है। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपा कांग्रेस कार्यकाल में शुरू हुए कार्यों को किस तरह से बर्बाद करने पर तुली हुई है।

डॉ शर्मा ने सवाल उठाया कि भाजपा एक भी नई परियोजना गिना दे तो जनता उन्हें जरूर माफ कर देगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा ने धर्मशाला की बड़ी एवं महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को बर्बादी के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया है, उसे देखते हुए नगर निगम चुनावों में जनता भाजपा को कभी भी माफ नहीं करेगी । विकास कार्यों को लटकाने के लिए भाजपा को जनता के सामने जवाब देना होगा।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और हिमाचल प्रदेश ख़बरें
बागी विधायकों पर सर्वोच्च न्यायालय का फैसला लोकतंत्र की बड़ी जीत: नरेश चौहान तीन माह में गोविंद सागर झील में चलेंगे क्रूज, शिकारा- मुख्यमंत्री प्रदेश के लोगों से विश्वासघात करने वालों को जनता माफ नहीं करेगी: मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय: पुलिस साइबर लैब की स्थापना को स्वीकृति नीलामी एवं निविदा के माध्यम से आबकारी नीति को स्वीकृति स्टेज कैरिज बस रूटों के लिए आवेदन आमंत्रित सरकार ने नहीं बनाया विवेक अग्निहोत्री को ब्रांड एम्बेसडर राजभवन में अरूणाचल प्रदेश और मिज़ोरम का स्थापना दिवस आयोजित हमीरपुर क्षेत्र में केवी नादौन व केवी सलोह का लोकार्पण चिकित्सा अधिकारियों की मांगों और शिकायतों के निवारण के लिए समिति गठित: मुख्यमंत्री