ENGLISH HINDI Tuesday, April 16, 2024
Follow us on
 
हिमाचल प्रदेश

मेयर, डिप्टी मेयर और पार्षदों ने ली शपथ

April 13, 2021 08:52 PM

धर्मशाला (विजयेन्दर शर्मा) नगर निगम धर्मशाला के नवनिर्वाचित पार्षदों ने आज पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। धर्मशाला के मिनी सचिवालय के कैबिनेट हॉल में आयोजित एक सादे समारोह में उपायुक्त कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति ने सभी पार्षदों को शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण करने के उपरांत मिनी सचिवालय के कैबिनेट हॉल में महापौर एवं उपमहापौर पद के लिए चुनाव हुआ। चुनाव में वार्ड नम्बर 3 मैकलोडगंज के ओंकार नैहरिया सर्वसम्मति से नगर निगम के मेयर चुने गये। उपमहापौर के पद के लिए वार्ड नम्बर 16 सिद्धपुर के सर्व चंद गलोटिया तथा वार्ड नम्बर 11 रामनगर से देवेन्द्र जग्गी के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें सर्व चंद गलोटिया को 11 मत तथा देवेन्द्र जग्गी को 6 मत प्राप्त हुए। सर्व चंद गलोटिया को उपमहापौर पद पर विजयी घोषित किया गया। इसके पश्चात, उपायुक्त कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति ने महापौर ओंकार नैहरिया एवं उपमहापौर सर्व चंद गलोटिया को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और हिमाचल प्रदेश ख़बरें
बागी विधायकों पर सर्वोच्च न्यायालय का फैसला लोकतंत्र की बड़ी जीत: नरेश चौहान तीन माह में गोविंद सागर झील में चलेंगे क्रूज, शिकारा- मुख्यमंत्री प्रदेश के लोगों से विश्वासघात करने वालों को जनता माफ नहीं करेगी: मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय: पुलिस साइबर लैब की स्थापना को स्वीकृति नीलामी एवं निविदा के माध्यम से आबकारी नीति को स्वीकृति स्टेज कैरिज बस रूटों के लिए आवेदन आमंत्रित सरकार ने नहीं बनाया विवेक अग्निहोत्री को ब्रांड एम्बेसडर राजभवन में अरूणाचल प्रदेश और मिज़ोरम का स्थापना दिवस आयोजित हमीरपुर क्षेत्र में केवी नादौन व केवी सलोह का लोकार्पण चिकित्सा अधिकारियों की मांगों और शिकायतों के निवारण के लिए समिति गठित: मुख्यमंत्री