ENGLISH HINDI Friday, April 19, 2024
Follow us on
 
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस अपने बारे में बात करें दूसरों की जीत की खुशी ना मनाएं

May 04, 2021 07:22 PM

धर्मशाला, (विजयेन्दर शर्मा) भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हिमाचल सरकार के वित्त आयोग अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री एवं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर बताएं कि वह किस बात की खुशी मना रहे हैं, कांग्रेस का ममता बनर्जी से क्या लेना देना और अगर कांग्रेस इसी प्रकार की खुशी मामना चाहती है तो बाकी प्रदेशों में भी कांग्रेस की इसी प्रकार की दुर्गति हो इसके लिए कांग्रेस को बधाई।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने बारे में बात करें दूसरों की जीत की खुशी ना मनाएं, वर्तमान पांच राज्यों के चुनावों के बारे में बात की जाए तो भाजपा का कुल मिलाकर अच्छा प्रदर्शन रहा है।
पश्चिम बंगाल के चुनावों में ममता बनर्जी जो कि मुख्यमंत्री उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रही थी वह नंदीग्राम से हारी, और सूत्रों के हवाले से पता चला है कि ममता बनर्जी ने लगातार सोनिया गांधी और राहुल गांधी से संपर्क साध कर रखा कई रैलियां भी रद्द हूई थी।
कांग्रेस यहां पर 92 सीटों पर चुनाव लड़ी और खाता भी नहीं खोल पाई भाजपा 2016 में 3 सीटों पर विजय प्राप्त करके बैठी थी और आज 77 सीटों पर पहुंची है। भाजपा का वोट शेयर लग भग 40 प्रतिशत पहुंच गया है और कांग्रेस का 1 प्रतिशत।
2016 की तुलना में कांग्रेस 44 सीटों पर जीती थी और अब वह शून्य पर है , इसी प्रकार वामपंथी भी पश्चिम बंगाल से समापन की ओर बढ़ रहे हैं।
जिस प्रकार से बीजेपी का ग्राफ बढ़ रहा है अगली बार पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत निश्चित है।
उन्होंने कहा कि केरला जहां से कांग्रेस के नेता राहुल गांधी स्वयं सांसद के रूप में जीतकर आए हैं वहां से भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है अगर यही परिस्थिति रही तो अगली बार राहुल गांधी भारत में नई सीट पर चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस केरला में केवल 21 सीटों पर सिमट कर रह गई है।
उन्होंने कहा की असम जैसा प्रदेश जो एक समय पर कांग्रेस का गढ़ माना जाता था वहां पर भाजपा को दूसरी बार भारी बहुमत मिला है , 2011 में भाजपा के पास 26 सीटें थी 2016 में यह 60 की बढ़त से 86 पहुंची और इस बार एक बार फिर असम की जनता ने भाजपा को जिताया है। कांग्रेस की लोकप्रियता यहां घटती चली जा रही है 2011 में कांग्रेस के पास 78 सीटें थी जो कि 2016 में 26 सीटें रह गई।
उन्होंने कहा कि पांडिचेरी में भाजपा ने इतिहास दर्ज किया है इस बार पहली बार भाजपा की सशक्त सरकार पांडिचेरी में बनी है भाजपा की इस बार 16 सीटें आई है जो कि 2016 की तुलना में 10 से ज्यादा है।
यहां कांग्रेस के पास 2016 में 15 सीटें थी जो कि अब केवल 2 ही रह गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी चिंता करें और भाजपा की चिंता छोड़े , भाजपा एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल है जो कि अपने आप में बहुत मजबूत है और हर चुनाव में भाजपा का वोट शेयर बढ़ता ही चला जा रहा है।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और हिमाचल प्रदेश ख़बरें
बागी विधायकों पर सर्वोच्च न्यायालय का फैसला लोकतंत्र की बड़ी जीत: नरेश चौहान तीन माह में गोविंद सागर झील में चलेंगे क्रूज, शिकारा- मुख्यमंत्री प्रदेश के लोगों से विश्वासघात करने वालों को जनता माफ नहीं करेगी: मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय: पुलिस साइबर लैब की स्थापना को स्वीकृति नीलामी एवं निविदा के माध्यम से आबकारी नीति को स्वीकृति स्टेज कैरिज बस रूटों के लिए आवेदन आमंत्रित सरकार ने नहीं बनाया विवेक अग्निहोत्री को ब्रांड एम्बेसडर राजभवन में अरूणाचल प्रदेश और मिज़ोरम का स्थापना दिवस आयोजित हमीरपुर क्षेत्र में केवी नादौन व केवी सलोह का लोकार्पण चिकित्सा अधिकारियों की मांगों और शिकायतों के निवारण के लिए समिति गठित: मुख्यमंत्री