ENGLISH HINDI Saturday, April 20, 2024
Follow us on
 
हिमाचल प्रदेश

पश्चिम बंगाल में हिंसा का तांडव निश्चित रूप से स्टेट स्पांसर्ड वायलेंस

May 06, 2021 05:22 AM

शिमला, (विजयेन्दर शर्मा) भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी करण नंदा ने कहा पश्चिम बंगाल में हिंसा का तांडव निश्चित रूप से स्टेट स्पांसर्ड वायलेंस है। लोगों को केवल अलग विचारधारा चुनने के लिए राज्य की सत्ताधारी पार्टी के इशारे पर निशाना बनाया जा रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण, निंदनीय, चिंताजनक और शर्मनाक है।
नंदा ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की जीत के बाद बंगाल धू-धू कर हिंसा की आग में जल रहा है। ममता सरकार के संरक्षण में हमारे कई कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या कर दी गई है। कई कार्यकर्ताओं के घर और दुकानें जला दी गई हैं। कई महिलाओं के साथ भी अमानवीय दुर्व्यवहार किया गया है।
उन्होंने कहा लोकतंत्र में इस प्रकार की हिंसा और कुकृत्यों की कोई जगह नहीं हो सकती। भारतीय जनता पार्टी इन घटनाओं की कड़े शब्दों में निंदा करती है और अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने की मांग करती है।
नंदा ने कहा बंगाल में जारी हिंसा के तांडव के बीच हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा दो दिवसीय दौरे पर बंगाल में हैं जहां वे हिंसा के शिकार पार्टी कार्यकर्ताओं के परिजनों से मिल रहे है और लोकतांत्रिक तरीके से इस स्टेट स्पांसर्ड हिंसा का विरोध कर रहे है।
उन्होंने कहा महिलाओं के साथ बलात्कार और अमानवीय दुर्व्यवहार किसी भी सभ्य समाज के लिए एक कलंक है।
तृणमूल कांग्रेस की जीत के बाद हिंसा और उपद्रव की यह विभीषिका महज संयोग नहीं बल्कि प्रयोग है। चुनाव के समय एक रैली में ममता बनर्जी ने स्वयं आज की हिंसा की तस्वीर पेश करते हुए कहा था कि “चुनाव के बाद केंद्रीय सुरक्षा बल के जाने के बाद क्या होगा? तब तो हम ही होंगे और देख लेंगे।”
क्या गलती थी बेलाघाट से श्री अभिजीत सरकार की कि उनकी निर्मम हत्या कर दी गई? हत्या से कुछ देर पहले अभिजीत सरकार ने फेसबुक लाइव के माध्यम से बताया कि TMC के गुंडे लगातार बमबारी कर रहे थे और उन्होंने उनके घर और दफ्तर को तहस-नहस कर डाला है।
उन्होंने कहा जगदाल से श्रीमती शोभा रानी मंडल की हत्या इसलिए कर दी गई क्योंकि वे भाजपा के बूथ कार्यकर्ता की माँ थी। रानाघाट के भाजपा कार्यकर्ता श्री उत्तम घोष की भी नृशंस हत्या कर दी गई। सोनारपुर दक्षिण से श्री होरोम अधिकारी जी की हत्या कर दी गई। इसी तरह सीतलकुची से भाजपा कार्यकर्ता मोमिक मोइत्रा और बोलपुर से श्री गौरब सरकार की भी निर्मम हत्या तृणमूल सरकार के संरक्षण में कर दी गई है। कई और पार्टी कार्यकर्ता की हत्या की खबर है।
लोकतंत्र में हिंसा किसी पार्टी का विषय नहीं, मानवता का विषय है। ऐसे मुद्दों पर सभी राजनीतिक दलों को एक साथ आना चाहिए और हिंसा की राजनीति के खिलाफ आवाज बुलंद करनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि आज हिमाचल प्रदेश में सभी मंडलों में धरना प्रदर्शन, मौन प्रदर्शन, जिलाधीश महोदय के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी भेजे हुए हैं।
भाजपा ने अपने ज्ञापन में कहा 2 मई 2021 को पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणामों में ममता बनर्जी की हार और तृणमूल कांग्रेस की जीत के बाद ही तृणमूल सरकार के संरक्षण में गुंडों द्वारा हिंसा का तांडव और खून की होली खेलकर जीत का जश्न मनाना शुरू किया गया। अभी तक बंगाल में हुई हिंसा की घटनाओं में कई भाजपा कार्यकर्ताओं की जान गई है, कई जगह भारतीय जनता पार्टी के जिला और स्थानीय कार्यालयों को आग के हवाले किया गया है। कई जगह आम लोगों के घरों पर हमले किए गए हैं। हिंसा का तांडव इतना विकराल है कि पश्चिम बंगाल के महामहिम राज्यपाल ने भी अपना वक्तव्य देकर इस पर अपनी गहरी चिंता व्यक्त की है।
भारतीय जनता पार्टी इन हिंसक घटनाओं को देखते हुए पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग करती हैं।
भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश मांग करती है कि पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसक घटनाओ के नियंत्रण हेतु केंद्रीय सुरक्षा बल भेजे जाए।
हिंसा में संलिप्त गुंडा तत्व व अपराधियों के खिलाफ मामले दर्ज कर गिरफ़्तार किया जाए ।
पश्चिम बंगाल में हुई सभी हिंसक व आगजनी की घटनाओं की सीबीआई जांच की जाए और प्रभावित परिवारों को सुरक्षा की व्यवस्था व उचित आर्थिक सहित प्रधान की जाए।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और हिमाचल प्रदेश ख़बरें
बागी विधायकों पर सर्वोच्च न्यायालय का फैसला लोकतंत्र की बड़ी जीत: नरेश चौहान तीन माह में गोविंद सागर झील में चलेंगे क्रूज, शिकारा- मुख्यमंत्री प्रदेश के लोगों से विश्वासघात करने वालों को जनता माफ नहीं करेगी: मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय: पुलिस साइबर लैब की स्थापना को स्वीकृति नीलामी एवं निविदा के माध्यम से आबकारी नीति को स्वीकृति स्टेज कैरिज बस रूटों के लिए आवेदन आमंत्रित सरकार ने नहीं बनाया विवेक अग्निहोत्री को ब्रांड एम्बेसडर राजभवन में अरूणाचल प्रदेश और मिज़ोरम का स्थापना दिवस आयोजित हमीरपुर क्षेत्र में केवी नादौन व केवी सलोह का लोकार्पण चिकित्सा अधिकारियों की मांगों और शिकायतों के निवारण के लिए समिति गठित: मुख्यमंत्री