ENGLISH HINDI Friday, April 26, 2024
Follow us on
 
हिमाचल प्रदेश

परिवहन मंत्री ने की बस आॅपरेटर यूनियन से हड़ताल खत्म करने की अपील

May 07, 2021 06:40 PM

शिमला, (विजयेन्दर शर्मा) परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने हिमाचल प्रदेश प्राइवेट बस आॅपरेटर यूनियन से अपनी हड़ताल खत्म करने की अपील की है ताकि महामारी के संकटकाल में आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
परिवहन मंत्री ने आज यहां कहा कि प्रदेश सरकार 16 मई के उपरांत प्राइवेट बस आॅपरेटर यूनियन से वार्ता कर उनकी जायज मांगों का समाधान सुनिश्चित करेगी।
बिक्रम सिंह ने कहा कि आज सम्पूर्ण विश्व कोरोना महामारी के संकट के दौर से गुजर रहा है और प्रदेश भी इससे अछूता नहीं है। उन्होंने बस आॅपरेटर यूनियन से सहयोग करने का आग्रह करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार उनके साथ है और उनकी मांगों के प्रति संवेदनशीलता से विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार निजी बस आॅपरेटरों के क्रियाशील पूंजी एवं टैक्स माफी के प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर रही हैं।
परिवहन मंत्री ने कहा कि इस महामारी की चुनौती से निपटने के लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करने होंगे तभी इस जंग को जीता जा सकेगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से कोविड-19 से बचाव के सभी उपायों का सख्ती से अनुपालन करने का भी आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने कोरोना कफ्र्यू का प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा करने के लिए वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों, मुख्य चिकित्सा अधिकारियों और चिकित्सा महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश में कोरोना कफ्र्यू का प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आम जनता प्रदेश सरकार द्वारा समय-समय पर जारी की गई मानक संचालन प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन करे ताकि कोरोना महामारी के प्रसार को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में राज्य के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के अलावा गरीबों और कमजोर वर्गों के लोगों की आर्थिकी को सुदृढ़ करना भी सरकार का उत्तरदायित्व है।
जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में आॅक्सीजन की आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में है और केवल आॅक्सीजन के परिवहन के लिए सिलेण्डरों की आवश्यकता है। राज्य सरकार ने प्रदेश में आॅक्सीजन सिलैण्डरों की कमी को पूरा करने के लिए केन्द्र सरकार से अतिरिक्त आॅक्सीजन सिलैण्डर प्रदान करने का आग्रह किया है। केन्द्र सरकार द्वारा प्रदेश के लिए स्वीकृत किए गए पीएसए आॅक्सीजन प्लांट को स्थापित करने के कार्य में तेजी लाने के प्रयास किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 जांच की रिपोर्ट तैयार करने में समय को कम करने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए और इस कार्य में निजी प्रयोगशालाओं को भी सम्मिलित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऊना और कुल्लू में प्रयोगशालाएं स्थापित करने को स्वीकृति मिल गई है जिसके लिए सात करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। उन्होेंने कहा कि तीन राजकीय महाविद्यालयों और आईआईटी मण्डी में प्रयोगशालाएं स्थापित करने की सम्भावनाएं तलाशी जानी चाहिए।
जय राम ठाकुर ने अधिकारियों को होम आइसोलेशन और अस्पतालों के माध्य समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए ताकि गम्भीर रूप से बीमार लोगों को अस्पताल स्थानातंरित करने में देरी लोगों की मृत्यु का कारण न बने। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को कोरोना कफ्र्यू के दौरान आॅक्सीजन, पीपीई किट्स, दवाइयों और अन्य आवश्यक वस्तुओं की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी उपायुक्त सम्बन्धित जिलों में बिस्तरों की क्षमता को बढ़ाने के अलावा कोविड जांच में भी तेजी लाना सुनिश्चित करें। अस्थाई अस्पतालों के संचालन के लिए आउटसोर्स और युक्तिकरण के आधार पर पर्याप्त श्रमशक्ति उपलब्ध की जानी चाहिए। उन्होंने महामारी के दौरान आॅक्सीजन और अन्य साधनों का उचित उपयोग करने को कहा।
स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने इस महामारी को रोकने के लिए राजनीतिक नेताओं, अधिकारियों, चिकित्सकों, पैरामेडिकल कर्मचारियों और अन्य हितधारकों से इस महामारी से लड़ने के लिए समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करने को मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
पुलिस महानिदेशक संजय कुण्डू ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई मानक संचालन प्रक्रियाओं की अवहेलना करने वालांें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में झूठी पहचान और गलत सूचना प्रस्तुत कर प्रवेश करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और हिमाचल प्रदेश ख़बरें
बागी विधायकों पर सर्वोच्च न्यायालय का फैसला लोकतंत्र की बड़ी जीत: नरेश चौहान तीन माह में गोविंद सागर झील में चलेंगे क्रूज, शिकारा- मुख्यमंत्री प्रदेश के लोगों से विश्वासघात करने वालों को जनता माफ नहीं करेगी: मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय: पुलिस साइबर लैब की स्थापना को स्वीकृति नीलामी एवं निविदा के माध्यम से आबकारी नीति को स्वीकृति स्टेज कैरिज बस रूटों के लिए आवेदन आमंत्रित सरकार ने नहीं बनाया विवेक अग्निहोत्री को ब्रांड एम्बेसडर राजभवन में अरूणाचल प्रदेश और मिज़ोरम का स्थापना दिवस आयोजित हमीरपुर क्षेत्र में केवी नादौन व केवी सलोह का लोकार्पण चिकित्सा अधिकारियों की मांगों और शिकायतों के निवारण के लिए समिति गठित: मुख्यमंत्री