ENGLISH HINDI Friday, March 29, 2024
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
बरनाला के बहुचर्चित सन्नी हत्याकांड में आरोपित हुए बा-इज्जत बरी वर्ष 2025 से विनाशकारी आपदाएं अपना तीव्रतम रूप धारण करने लगेंगी : पं. काशीनाथ मिश्रवरिष्ठ पत्रकार जगीर सिंह जगतार का निधन गतका खेल लड़कियों के लिए आत्मरक्षा का बेहतर, आसान और सस्ता विकल्प - हरजीत सिंह ग्रेवालश्री सांई पालकी शोभा यात्रा पहुंची चण्डीगढ़-पंचकूला में बाबा भक्तों के द्वारखास खबरः चुनावों संबंधित हर नई अपडेट के लिए बरनाला प्रशासन ने तैयार किया सोशल मीडिया हैंडलमेडिकल स्टोर ने 40 रूपये के इंजेक्शन का बिल नहीं दिया, उपभोक्ता आयोग ने 7000 रुपया का जुर्माना ठोकाशिकंजाः किसी भी धार्मिक स्थल पर राजनीतिक रैली नहीं कर सकेंगी राजनीतिक पार्टियां
पंजाब

फाजिल्का में शुरू हुई ‘सांसों का लंगर’ की सेवा

May 22, 2021 04:11 PM

आक्सीजन की किल्लत के बीच फाजिल्का के बेटे ने पांच आक्सीजन कंनसट्रेटर व 11 आक्सीजन सिलेंडर करवाये तत्काल मुहैया, फाजिल्का से कई किलोमीटर दूर बैठा बेटा निष्काम भाव से कर रहा है अपने शहर की सेवा

फाजिल्का:फेस2न्यूज:

कोरोना संक्रमण के लगातार फैलाव के बीच जहां कोविड पर काबू पाने के सभी प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं, पर्याप्त वैक्सीन नहीं मिल रही, आक्सीजन के लिए लोग तड़प तड़प कर दम तोड़ रहे हैं।

कोरोना के शिकार लोगों के रिश्तेदार खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं, यहां तक कि कोरोना से जंग लडऩे के लिए जरूरी दवाओं और ऑक्सीजन से मुनाफा कमाने के लिए जमाखोर सक्रिय होकर इंसानियत का गला घोंट रहे हैं, ऐसे में कुछ जिंदा जमीर लोग भी इस दुनिया में अपनी मौजूदगी का एहसास करवाकर निष्काम भाव से मानवता की सेवा में जुटे हैं, ऐसी ही निष्काम सेवा करने वाली शख्सियत के रूप में काम कर रहा है फाजिल्का का एक बेटा जिसने आक्सीजन किल्लत के दौर में लाखों रुपये की कीमत वाले 5 आक्सीजन कन्संट्रेटर व 11 आक्सीजन सिलेंडर फाजिल्का के जरूरतमंद मरीजों के लिए उपलब्ध करवाए हैं।

खास बात ये है कि फाजिल्का के इस बेटे ने इन आक्सीजन कन्संट्रेटर मशीनें व आक्सीजन सिलेंडर देकर वाहवाही लूटना तो दूर बल्कि अपना नाम तक गुप्त रखने को कहा है और ये विश्वास दिलाया है कि अगर जरूरत पड़ी तो वे और भी मशीनें और आक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवा देंगे। फाजिल्का से कई सौ किलोमीटर दूर बैठा ये बेटा पहले भी कोरोना काल में फाजिल्का ही नहीं बल्कि पंजाब और देश के विभिन्न कोनों में जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाकर दुआएं ले चुका है।

इस बेटे का कहना है कि आज जब संक्रमण के शिकार लोगों को जिंदा रहने के लिए आक्सीजन और अन्य सहायता की जरूरत है तो वह आक्सीजन का लंगर लगाकर उसके साथ अपने नाम की वाहवाही लूटने जैसा पाप करने बारे वह कभी सोच भी नहीं सकते। उनका मानना है कि आज इंसान तरक्की करते करते 21वीं सदी में पहुंच गया है, ऐसे में जो दुश्वारी भरा समय चल रहा है उसमें आक्सीजन जोकि मानव जीवन का मूल अधिकार है, उसे निशुल्क जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचाना हर संपन्न इंसान का नैतिक कर्तव्य होना चाहिए।

फाजिल्का के इस बेटे की ओर से भेजे आक्सीजन कंसनट्रेटर व आक्सीजन सिलेंडर गत दिवस सरहद सोशल वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष राकेश नागपाल की देखरेख में क्षेत्र की समाजसेवी संस्था सोशल वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष शशिकांत और एंटी क्राइम, एंटी क्रप्शन यूथ ब्यूरो के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. मनोज नारंग और उनकी टीम को सौंपे गए।

संस्था की टीम द्वारा इन मशीनों को जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचाने के लिए क्षेत्र के छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय सचदेवा, डॉ. मनोज नारंग, कमल वर्मा के अलावा डॉ. मनोहर लाल सुखीजा व शशिकांत पर आधारित 5 सदस्यीय पैनल तैयार किया गया है। लोग जरूरत पडऩे पर उक्त पैनल के सदस्यों के उपलब्ध करवाए मोबाइल नम्बरों से निशुल्क अपने परिजनों के लिए प्राप्त कर रहे हैं।

  
इस मौके पर सामान दोनों संस्थाओं को भेंट किए जाने मौके विशेष रूप से मौजूद रहे फाजिल्का के एसडीएम केशव गोयल व एसएमओ डॉ. सुधीर पाठक ने कहा कि पूरी तरह निष्काम भाव से अपना नाम तक जाहिर किए बिना की गई सेवा को वह सलाम करते हैं। वहीं मौके पर मौजूद रहे समाजसेवी मनीष कटारिया, मनोज नागपाल, सोशल वेलफेयर सोसायटी के रवि जुनेजा, अमृत सचदेवा, अश्विनी सचदेवा, गौरव मित्तल, पारस कटारिया ने कहा कि फाजिल्का के इस बेटे के प्रयास की शहरवासी और सरहद सोशल वेलफेयर सोसायटी दिल से सलाम करती है। 

संस्था की टीम द्वारा इन मशीनों को जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचाने के लिए क्षेत्र के छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय सचदेवा, डॉ. मनोज नारंग, कमल वर्मा के अलावा डॉ. मनोहर लाल सुखीजा व शशिकांत पर आधारित 5 सदस्यीय पैनल तैयार किया गया है। लोग जरूरत पडऩे पर उक्त पैनल के सदस्यों के उपलब्ध करवाए मोबाइल नम्बरों से निशुल्क अपने परिजनों के लिए प्राप्त कर रहे हैं।

दोनों संस्थाएं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के डाक्टरों के संपर्क में हैं और मशीनें और सिलेंडर डाक्टरों की सलाह पर ही प्रदान किए जाते हैं। फाजिल्का वासियों ने इस सेवा कार्य में फाजिल्का के बेटे का साथ देने वाले सन फाउंडेशन के पद्मश्री विक्रमजीत साहनी व यूनाइटेड सिख के प्रमुख अमरदीप सिंह का भी तहेदिल से आभार प्रकट करती हैं।

जरूरत पड़ी तो फाजिल्का में आक्सीजन प्लांट भी लगवा देेंगे

फाजिल्का से कई सौ किलोमीटर दूर बैठकर हमेशा अपने शहर के लोगों को दिल में बसाए रखने वाले फाजिल्का के इस बेटे ने कहा है कि अब तक भेजे गए 5 आक्सीजन कंसनट्रेटर और 11 आक्सीजन सिलेंडरों के अलावा और मशीनों और सिलेंडरों की जरूरत पड़ी तो वह पीछे नहीं हटेंगे। यहां तक कि अगर फाजिल्का में आक्सीजन प्लांट भी लगवाना पड़ा तो भी लगवाएंगे। आज जो हालात पैदा हो गए हैं, उसमें लोग आक्सीजन व अन्य जरूरी सामान की कालाबाजारी का पाप कर रहे हैं। ऐसे में वह आक्सीजन मशीनों को फाजिल्का भेजकर अपना फर्ज निभा रहे हैं।

आक्सीजन कंसनटे्रटर लेने के लिये संपर्क नंबर:  डा. मनोज नारंग 98550-46462, कमल वर्मा 98158-42055, दीपक नागपाल 83858-00000, पारस कटारिया

आक्सीजन सिलेंडर लेने के लिये संपर्क नंबर:  शशी कांत 94177-38428, रवि जुनेजा 81465-91275, नरेश मित्तल 62831-23244., मनोज नागपाल 9779000122

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और पंजाब ख़बरें
बरनाला के बहुचर्चित सन्नी हत्याकांड में आरोपित हुए बा-इज्जत बरी वरिष्ठ पत्रकार जगीर सिंह जगतार का निधन गतका खेल लड़कियों के लिए आत्मरक्षा का बेहतर, आसान और सस्ता विकल्प - हरजीत सिंह ग्रेवाल खास खबरः चुनावों संबंधित हर नई अपडेट के लिए बरनाला प्रशासन ने तैयार किया सोशल मीडिया हैंडल शिकंजाः किसी भी धार्मिक स्थल पर राजनीतिक रैली नहीं कर सकेंगी राजनीतिक पार्टियां शिकंजाः चुनाव प्रत्याशयों को 10 हजार रुपये से अधिक का खर्च करने हेतु चेक, ड्राफ्ट, आरटीजीएस के माध्यम से करना होगा भुगतान बरनाला बार में वकीलों का हुआ प्रशिक्षण सेमिनार, वरिष्ठ वकील हुए सम्मानित विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने सनोली में 22.5 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के काम का किया उद्घाटन मलोट के सिविल अस्पताल को मिला ‘ए’ ग्रेड सिविल अस्पताल बठिंडा का मेडिकल अफ़सर और सफ़ाई सेवक 5,000 रुपए रिश्वत लेते काबू