ENGLISH HINDI Thursday, April 25, 2024
Follow us on
 
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार पर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर हमला बोला

June 17, 2021 10:50 AM

धर्मशाला, (विजयेन्दर शर्मा) पूर्व राज्यसभा सांसद विप्लव ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले ही डॉक्टरों की कमी चल रही है वहीं स्वास्थ्य विभाग के कार्यकर्ताओं की कमी ने हालात बद से बदतर बना दिए हैं। विप्लव ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ जिला कांगड़ा में स्वास्थ्य सुविधाएं चरमरा चुकी हैं और लोगों को मामूली बुखार, जुकाम की दवाई लेने के लिए शहरों की ओर बड़े अस्पतालों में जाना पड़ रहा है।
कई जगह स्वास्थ्य कार्यकर्ता की वैक्सीनेशन में ड्यूटी लगने के कारण और कई जगह स्वास्थ्य कार्यकर्ता न होने के कारण स्वास्थ्य उपकेंद्र में ताले लटके हुए हैं। जिससे लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है। जिला कांगड़ा के सभी स्वास्थ्य खंड में स्वास्थ्य सुविधाओं का बुरा हाल है। जिला कांगड़ा के कुल स्वास्थ्य उपकेंद्र 449 हैं, जिनमें 89 पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता और 269 महिला कार्यकर्ता कार्यरत हैं और 140 स्वास्थ्य उपकेंद्र बिना स्वास्थ्य कार्यकर्ता के हैं, जिनमें न महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता और न ही पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता हैं।
वहीं सरकार रोज ढिंढोरा पीटने में व्यस्त है कि लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं घर द्वार पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सैंकड़ों महिलाएं एएनएम और सैकड़ों युवा बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बावजूद बेरोजगार घर बैठे वर्षों से अपनी नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं, मगर सरकार अपनी ही मस्ती में मस्त है उनको बेरोजगारों की कोई चिंता नहीं है।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और हिमाचल प्रदेश ख़बरें
बागी विधायकों पर सर्वोच्च न्यायालय का फैसला लोकतंत्र की बड़ी जीत: नरेश चौहान तीन माह में गोविंद सागर झील में चलेंगे क्रूज, शिकारा- मुख्यमंत्री प्रदेश के लोगों से विश्वासघात करने वालों को जनता माफ नहीं करेगी: मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय: पुलिस साइबर लैब की स्थापना को स्वीकृति नीलामी एवं निविदा के माध्यम से आबकारी नीति को स्वीकृति स्टेज कैरिज बस रूटों के लिए आवेदन आमंत्रित सरकार ने नहीं बनाया विवेक अग्निहोत्री को ब्रांड एम्बेसडर राजभवन में अरूणाचल प्रदेश और मिज़ोरम का स्थापना दिवस आयोजित हमीरपुर क्षेत्र में केवी नादौन व केवी सलोह का लोकार्पण चिकित्सा अधिकारियों की मांगों और शिकायतों के निवारण के लिए समिति गठित: मुख्यमंत्री