ENGLISH HINDI Saturday, April 20, 2024
Follow us on
 
हिमाचल प्रदेश

सेंट्रल यूनिवर्सिटी को भाजपा ने राजनीति का शिकार बना कर प्रदेश की जनता से खेल खेला

June 18, 2021 11:00 AM

धर्मशाला, (विजयेन्दर शर्मा) हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्‍वविद्यालय को लेकर कांग्रेस ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर तंज कसा है। जिला कांगड़ा कांग्रेस प्रवक्ता सपन सूद ने कहा प्रदेश की जनता को यूनिवर्सिटी की स्थापना को लेकर गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा की पूर्व की यूपीए सरकार के कार्यकाल में प्रदेश के जिला कांगड़ा को एजुकेशन हब बनाने के उदेश्य से स्वीकृत सेंट्रल यूनिवर्सिटी को भाजपा ने राजनीति का शिकार बना कर प्रदेश की जनता से खेल खेला है।
कांग्रेस जिला प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि केंद्र में भाजपा की सरकार अपने सात वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश में खुलने वाली सेंट्रल यूनिवर्सिटी को लेकर गंभीरता से कार्य नहीं कर रही है। उन्होंने कहा की देहरा व धर्मशाला को इस मुद्दे पर बांटने की राजनीति भाजपा करती आई है।
सपन सूद ने कहा की सेंट्रल यूनिवर्सिटी का धौलाधार कैंपस धर्मशाला में बनना तय हुआ है, जबकि ब्यास कैंपस देहरा में बनेगा। उन्होंने कहा दोनों स्थानों पर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के नाम जमीन स्थानांतरण होने के उपरांत ही निर्माण कार्य शुरू हो पाएगा।
सेंट्रल यूनिवर्सिटी के नाम धर्मशाला क्षेत्र की भूमि स्थानांतरित करना प्रदेश सरकार के गले की हड्डी बना हुआ है। सपन सूद ने केंद्रीय वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर पर इस मुद्दे पर राजनीतिक प्रहार किया। उन्‍होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री को धर्मशाला की भूमि की स्थिति को लेकर प्रदेश की जनता के मध्य अपनी स्थिति स्पष्ट करनी होगी।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता सूद ने केंद्रीय वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर पर आरोप लगाते हुए कहा सेंट्रल यूनिवर्सिटी की स्थापना को लेकर लोकसभा चुनावों के दौरान तत्कालीन सूचना व प्रसारण मंत्री प्रकाश जावेड़कर से झूठा शिलान्यास करवा कर क्षेत्र की जनता से राजनीतिक छल किया है। उन्होंने कहा की छल-कपट की राजनीति से वोट लेने में माहिर भाजपा ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी की स्थापना को राजनीतिक खेल बना रखा है।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और हिमाचल प्रदेश ख़बरें
बागी विधायकों पर सर्वोच्च न्यायालय का फैसला लोकतंत्र की बड़ी जीत: नरेश चौहान तीन माह में गोविंद सागर झील में चलेंगे क्रूज, शिकारा- मुख्यमंत्री प्रदेश के लोगों से विश्वासघात करने वालों को जनता माफ नहीं करेगी: मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय: पुलिस साइबर लैब की स्थापना को स्वीकृति नीलामी एवं निविदा के माध्यम से आबकारी नीति को स्वीकृति स्टेज कैरिज बस रूटों के लिए आवेदन आमंत्रित सरकार ने नहीं बनाया विवेक अग्निहोत्री को ब्रांड एम्बेसडर राजभवन में अरूणाचल प्रदेश और मिज़ोरम का स्थापना दिवस आयोजित हमीरपुर क्षेत्र में केवी नादौन व केवी सलोह का लोकार्पण चिकित्सा अधिकारियों की मांगों और शिकायतों के निवारण के लिए समिति गठित: मुख्यमंत्री