ENGLISH HINDI Saturday, April 20, 2024
Follow us on
 
हिमाचल प्रदेश

घरवासड़ा से पैराग्लाइडिंग के लिए पायलटों ने की रैकी, उड़ान के लिए उपयुक्त पाई जगह

July 15, 2021 01:19 PM

ऊना (विजयेन्दर शर्मा) कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के घरवासड़ा से रायपुर मैदान के लिए पैराग्लाइडिंग की संभावनाएं तलाशने के लिए 5 पायलटों की टीम ने रैकी की।
पायलटों संग तकनीकी टीम ने प्रातः 9 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक घरवासड़ा में मंदिर के सामने तथा उसके आस-पास एक दो अन्य स्थानों पर उड़ान भरने के लिए स्थानों का निरीक्षण किया। साथ ही पैराग्लाइडर के उतारने के लिए गरीबनाथ मंदिर के पास की जगह के बारे में भी चर्चा की।
जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि तकनीकी टीम ने सभी पहलुओं का जायजा लिया और घरवासड़ा से उड़ान भरने के लिए उपयुक्त स्थान पाया है। आज उड़ान भरने की कोशिश की गई, लेकिन हवा ने साथ नहीं दिया और इसलिए उड़ान नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि उड़ान के बाद टेक ऑफ साइट व लैंडिंग साइट की अधिसूचना जारी की जाएगी, जिससे यहां पर पर्यटन की दृष्टि से पैराग्लाइडिंग का खेल आरंभ हो पाएगा।
वहीं अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबंधी खेल संस्थान मनाली के अतिरिक्त निदेशक सुरिंदर ठाकुर ने कहा कि कांगड़ा से विभाग का एक पैरा ग्लाइडिंग प्रशिक्षक को बुलाया गया है, जो देर शाम तक पहुंचेगा तथा वीरवार को प्रातः 7 बजे पायलट उड़ान भरेंगे। उन्होंने कहा कि जगह पैरा ग्लाइडिंग के लिए उपयुक्त पाई गई है। पायलटों ने हवा का रुख भी देखा है और पाया कि सुबह के समय यहां से उड़ान भरी जा सकती है।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि घरवासड़ा के साथ-साथ सोलहसिंगी धार से भी पैरा ग्लाइडिंग की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने का प्रदेश सरकार निरंतर प्रयास कर रही है, जिससे कुटलैहड़ में पर्यटकों की संख्या बढ़ सके, जिससे स्थानीय निवासियों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही गोबिंद सागर झील में जल क्रीड़ाओं का आयोजन भी किया जाएगा, जिसके लिए प्रदेश सरकार निरंतर कोशिश कर रही है।
वहीं जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा ने कहा कि पैराग्लाइडिंग का खेल शुरू होने से पूरे क्षेत्र का विकास होगा। यह प्रदेश सरकार की कुटलैहड़ विस क्षेत्र के लिए एक बहुत बड़ी सौगात होगी, जिसके लिए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और हिमाचल प्रदेश ख़बरें
बागी विधायकों पर सर्वोच्च न्यायालय का फैसला लोकतंत्र की बड़ी जीत: नरेश चौहान तीन माह में गोविंद सागर झील में चलेंगे क्रूज, शिकारा- मुख्यमंत्री प्रदेश के लोगों से विश्वासघात करने वालों को जनता माफ नहीं करेगी: मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय: पुलिस साइबर लैब की स्थापना को स्वीकृति नीलामी एवं निविदा के माध्यम से आबकारी नीति को स्वीकृति स्टेज कैरिज बस रूटों के लिए आवेदन आमंत्रित सरकार ने नहीं बनाया विवेक अग्निहोत्री को ब्रांड एम्बेसडर राजभवन में अरूणाचल प्रदेश और मिज़ोरम का स्थापना दिवस आयोजित हमीरपुर क्षेत्र में केवी नादौन व केवी सलोह का लोकार्पण चिकित्सा अधिकारियों की मांगों और शिकायतों के निवारण के लिए समिति गठित: मुख्यमंत्री