ENGLISH HINDI Saturday, April 20, 2024
Follow us on
 
हिमाचल प्रदेश

अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश

July 17, 2021 07:35 PM

धर्मशाला, (विजयेन्दर शर्मा) उपायुक्त कांगड़ा डा निपुण जिंदल ने कहा कि मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आगामी तीन दिन तक मौसम खराब बताया गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए आपदा प्रबंधन एक्ट 2005 के तहत कांगड़ा जिला में सभी विभागों के जिला अधिकारियों को सजग रहने और जिला प्रशासन से सीधे संपर्क में रहने के आदेश जारी किए गए हैं इसमें मोबाइल या अन्य किसी माध्यम से विभागीय अधिकारियों को अलर्ट रहने के आदेश दिए गए हैं ताकि आपदा की स्थिति से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में कंट्रोल रूम के ट्रोल फ्री नंबर 1077 या दूरभाष नंबर 01892 229050 पर संपर्क किया जा सकता है। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि लोगों को नदी नालों के आसपास नहीं जाने की हिदायतें दी गई हैं। उन्होंने कहा कि उपमंडलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि पर्यटक भी नदी नालों के आसपास नहीं जाएं इस के लिए सुचारू निगरानी भी की जाए ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना नहीं हो। उन्होंने कहा कि उपमंडल स्तर पर भी कंट्रोल रूम 24 घंटें खुले रखने के निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि गत दिवस बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत देने के साथ साथ पुनर्वास के लिए भी कारगर कदम उठाए गए हैं।

आपात स्थिति में आपदा कंट्रोल रूम में टोल फ्री नंबर 1077 पर दें सूचना

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और हिमाचल प्रदेश ख़बरें
बागी विधायकों पर सर्वोच्च न्यायालय का फैसला लोकतंत्र की बड़ी जीत: नरेश चौहान तीन माह में गोविंद सागर झील में चलेंगे क्रूज, शिकारा- मुख्यमंत्री प्रदेश के लोगों से विश्वासघात करने वालों को जनता माफ नहीं करेगी: मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय: पुलिस साइबर लैब की स्थापना को स्वीकृति नीलामी एवं निविदा के माध्यम से आबकारी नीति को स्वीकृति स्टेज कैरिज बस रूटों के लिए आवेदन आमंत्रित सरकार ने नहीं बनाया विवेक अग्निहोत्री को ब्रांड एम्बेसडर राजभवन में अरूणाचल प्रदेश और मिज़ोरम का स्थापना दिवस आयोजित हमीरपुर क्षेत्र में केवी नादौन व केवी सलोह का लोकार्पण चिकित्सा अधिकारियों की मांगों और शिकायतों के निवारण के लिए समिति गठित: मुख्यमंत्री