ENGLISH HINDI Tuesday, April 23, 2024
Follow us on
 
हिमाचल प्रदेश

बस अड्डा बन गया बेसहारा पशुओं के लिए आशियाना

July 20, 2021 09:50 AM

ज्वालामुखी, (विजयेन्दर शर्मा) ज्वालामुखी बस अड्डा आजकल बेसहारा पशुओं के लिए आशियाना बन गया है। यहां पर पूरा दिन बेसहारा पशु यहां वहां घूमते रहते हैं कई बार बसों के बस अड्डे में प्रवेश करने या बाहर निकलने में ड्राइवरों को इन पशुओं की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार यह बेसहारा पशु आपस में इस कद्र भिड़ जाते हैं कि कई गाड़ियों को नुकसान कर देते हैं। कई दुकानों की तोड़फोड़ कर देते हैं। जब ये अपनी लड़ाई के मूड में होते हैं तो इन्हें कोई नहीं रोक सकता है। जिससे बाहर से आने वाले यात्रियों और उनके साथ आए छोटे बच्चों को चोट लगने का भय रहता है। पशु हिंसक हो चुके हैं। कई बार ये पशु सड़कों में लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर चुके हैं। कई लोगों की सड़क दुर्घटनाएं इन बेसहारा पशुओं की वजह से हो चुकी हैं। लोग इनसे परेशान हैं। स्थानीय दुकानदारों ने नगर परिषद ज्वालामुखी से मांग की है कि उन्हें इन बेसहारा पशुओं से निजात दिलाई जाए।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और हिमाचल प्रदेश ख़बरें
बागी विधायकों पर सर्वोच्च न्यायालय का फैसला लोकतंत्र की बड़ी जीत: नरेश चौहान तीन माह में गोविंद सागर झील में चलेंगे क्रूज, शिकारा- मुख्यमंत्री प्रदेश के लोगों से विश्वासघात करने वालों को जनता माफ नहीं करेगी: मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय: पुलिस साइबर लैब की स्थापना को स्वीकृति नीलामी एवं निविदा के माध्यम से आबकारी नीति को स्वीकृति स्टेज कैरिज बस रूटों के लिए आवेदन आमंत्रित सरकार ने नहीं बनाया विवेक अग्निहोत्री को ब्रांड एम्बेसडर राजभवन में अरूणाचल प्रदेश और मिज़ोरम का स्थापना दिवस आयोजित हमीरपुर क्षेत्र में केवी नादौन व केवी सलोह का लोकार्पण चिकित्सा अधिकारियों की मांगों और शिकायतों के निवारण के लिए समिति गठित: मुख्यमंत्री