ENGLISH HINDI Friday, March 29, 2024
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
केजरीवाल की गिरफ़्तारी पर जर्मनी एवं अमेरिका के बाद अब यूएनओ भी बोलाबरनाला के बहुचर्चित सन्नी हत्याकांड में आरोपित हुए बा-इज्जत बरी वर्ष 2025 से विनाशकारी आपदाएं अपना तीव्रतम रूप धारण करने लगेंगी : पं. काशीनाथ मिश्रवरिष्ठ पत्रकार जगीर सिंह जगतार का निधन गतका खेल लड़कियों के लिए आत्मरक्षा का बेहतर, आसान और सस्ता विकल्प - हरजीत सिंह ग्रेवालश्री सांई पालकी शोभा यात्रा पहुंची चण्डीगढ़-पंचकूला में बाबा भक्तों के द्वारखास खबरः चुनावों संबंधित हर नई अपडेट के लिए बरनाला प्रशासन ने तैयार किया सोशल मीडिया हैंडलमेडिकल स्टोर ने 40 रूपये के इंजेक्शन का बिल नहीं दिया, उपभोक्ता आयोग ने 7000 रुपया का जुर्माना ठोका
पंजाब

माता-पिता के साथ-साथ शिक्षक भी बच्चों का भविष्य करते हैं उज्जवल: लीलाधर शर्मा

September 06, 2021 06:58 PM

लीलाधर शर्मा ने 60 वर्ष पूर्व वाली कक्षा में बिताए कुछ यादगारी पल

फाजिल्का: अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में फाजिल्का के सबसे पुराने श्री सनातन धर्म ऐलिमेंट्री प्राइमरी स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 60 वर्ष पूर्व इसी स्कूल में शिक्षा हासिल करने वाले समाजसेवी व पत्रकार लीलाधर शर्मा ने उस समय के मुख्याध्यापक स्वर्गीय पंडित मुरारी लाल शर्मा, अन्य अध्यापकों, चाणक्य पंडित निरंजन दास शर्मा, राम स्वरूप शर्मा, कुंदन लाल शर्मा, शंभु दयाल व पंडित राम चंद्र शर्मा की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करके उन्हें नमन किया।

लीलाधर शर्मा ने स्कूल के नन्हें विद्यार्थियों, अध्यापकों व प्रबंधक कमेटी के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि बचपन में माता-पिता बच्चों को अच्छे संस्कार देते हैं। वहीं विद्यालय में शिक्षक ही एेसे महान होते हैं जो बच्चों का भविष्य उज्जवल बनाते हैं। समय समय पर स्कूलों में जाकर उन अध्यापकों को नमन करना चाहिए, जिनकी बदौलत आज अच्छे पदों पर वह सेवा कर रहे हैं।

हमें अपने पुराने स्कूलों में विकास कार्य हेतु आर्थिक योगदान भी करना चाहिए। उन्होंने 60 वर्ष की कक्षा में कुछ पल आज कल के बच्चों के साथ बिताए व अपनी पुरानी यादे ताजा की। इस कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधक कमेटी दिनेश कुमार गर्ग, मैनेजिंग कमेटी सदस्य मंजू गर्ग, अध्यापिका मोनिका गोयल, मंजू शर्मा, गीता रानी, मोनिका नागपाल, रेखा शर्मा, ईशिका शर्मा, रिया गुप्ता ने दिवंगत शिक्षिकों की फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित करके नमन किया गया। बच्चों द्वारा शिक्षक दिवस पर गीत प्रस्तुत किए गए। बाद में बच्चों में स्टेश्नरी का सामान वितरित किया गया।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और पंजाब ख़बरें
बरनाला के बहुचर्चित सन्नी हत्याकांड में आरोपित हुए बा-इज्जत बरी वरिष्ठ पत्रकार जगीर सिंह जगतार का निधन गतका खेल लड़कियों के लिए आत्मरक्षा का बेहतर, आसान और सस्ता विकल्प - हरजीत सिंह ग्रेवाल खास खबरः चुनावों संबंधित हर नई अपडेट के लिए बरनाला प्रशासन ने तैयार किया सोशल मीडिया हैंडल शिकंजाः किसी भी धार्मिक स्थल पर राजनीतिक रैली नहीं कर सकेंगी राजनीतिक पार्टियां शिकंजाः चुनाव प्रत्याशयों को 10 हजार रुपये से अधिक का खर्च करने हेतु चेक, ड्राफ्ट, आरटीजीएस के माध्यम से करना होगा भुगतान बरनाला बार में वकीलों का हुआ प्रशिक्षण सेमिनार, वरिष्ठ वकील हुए सम्मानित विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने सनोली में 22.5 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के काम का किया उद्घाटन मलोट के सिविल अस्पताल को मिला ‘ए’ ग्रेड सिविल अस्पताल बठिंडा का मेडिकल अफ़सर और सफ़ाई सेवक 5,000 रुपए रिश्वत लेते काबू