ENGLISH HINDI Friday, March 29, 2024
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
केजरीवाल की गिरफ़्तारी पर जर्मनी एवं अमेरिका के बाद अब यूएनओ भी बोलाबरनाला के बहुचर्चित सन्नी हत्याकांड में आरोपित हुए बा-इज्जत बरी वर्ष 2025 से विनाशकारी आपदाएं अपना तीव्रतम रूप धारण करने लगेंगी : पं. काशीनाथ मिश्रवरिष्ठ पत्रकार जगीर सिंह जगतार का निधन गतका खेल लड़कियों के लिए आत्मरक्षा का बेहतर, आसान और सस्ता विकल्प - हरजीत सिंह ग्रेवालश्री सांई पालकी शोभा यात्रा पहुंची चण्डीगढ़-पंचकूला में बाबा भक्तों के द्वारखास खबरः चुनावों संबंधित हर नई अपडेट के लिए बरनाला प्रशासन ने तैयार किया सोशल मीडिया हैंडलमेडिकल स्टोर ने 40 रूपये के इंजेक्शन का बिल नहीं दिया, उपभोक्ता आयोग ने 7000 रुपया का जुर्माना ठोका
खेल

खेल अधिकारी और कोच कागज़ी कार्यवाही छोड़ खेल मैदानों में आएं: प्रगट सिंह

October 15, 2021 09:47 AM

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
खेल और युवा सेवाओं संबंधी मंत्री प्रगट सिंह ने खेल अधिकारियों और कोच को कहा है कि कागज़ी कार्यवाहियों को छोड़ कर खेल से सम्बन्धित गतिविधियां प्रैक्टिकल तौर पर ग्राउंड में नजऱ आनी चाहिऐ। खिलाडिय़ों के लिए जारी खेल का समान और किटों का वितरण तुरंत की जाये। यदि किसी भी खेल दफ़्तर के स्टोर में समान अवितरित पाया गया, उस जिले के खेल अधिकारी के खि़लाफ़ सख़्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने खेल अधिकारियों और कोचों को दफ़्तरी कमरों में से निकल कर खेल मैदानों में खेल के लिए सजग माहौल बनाने के लिए कहा क्योंकि वास्तविक ड्यूटी उनकी ग्राउंड में है।
प्रगट सिंह ने युवा सेवाएं विभाग को भी कहा है कि गाँवों में बंद पड़े यूथ क्लब्ज को फिर सुरजीत किया जाये। इसी तरह खेल विभाग कोचों, युवा सेवाएं विभाग के अधिकारियों और स्कूल शिक्षा और उच्च शिक्षा विभागों के शारीरिक शिक्षा अध्यापकों और लैक्चररों को आपसी तालमेल बना कर मिलकर काम के लिए प्रेरित किया है जिससे राज्य की नौजवानी को खेल मैदानों के साथ जोड़ा जा सके।
यह निर्देश दोनों विभागों के उच्च अधिकारियों को साथ लेकर पंजाब भवन में बुलायी खेल विभाग के अधिकारियों, जि़ला खेल अधिकारियों और युवा सेवाएं विभाग के डिप्टी डायरेक्टरों और जिलों के सहायक डायरैक्टरों की मीटिंग में दिए।
खेल मंत्री जो स्वयं हॉकी ओलम्पियन रहे हैं, ने कहा कि अक्सर देखने को मिलता है कि खिलाडिय़ों को बांटा जाने वाला खेल समान और किटें अवितरित ही स्टोरों में पड़ी रहती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी और दोषी पाये जाने वालों के खि़लाफ़ सख़्त कार्यवाही होगी। स्टोरों में कंडम हुए समान को ढंग अनुसार बाहर निकाला जाये। उन्होंने सभी जि़ला खेल अधिकारियों से विंगों, खेल सैंटरों, कोचों की तैनाती और खिलाडिय़ों की संख्या के विवरण भी बारी-बारी लेते हुये आदेश दिए कि जिस जगह कोच अपेक्षित हो, वहां उसकी तैनाती की जाये और कोई भी सैंटर बंद नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी समय भी किसी भी सैंटर की चैकिंग कर सकते हैं और सैंटर बंद पाये जाने की सूरत में सम्बन्धित खेल अधिकारी के खि़लाफ़ कार्यवाही होगी।
प्रगट सिंह ने कहा कि दोनों विभाग राज्य के नौजवानों के साथ सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं और इन विभागों के कामकाज में फुर्ती लाने की ज़रूरत है। इसके इलावा कोरोना के कारण बंद हुई गतिविधियों फिर से शुरू किये जाने पर हर जि़ला अपने खेल कैलंडर बना कर टूर्नामैंट करवाए। खेल गतिविधियां भी तीन स्तरीय शुरू की जाएँ। सभी नौजवानों के सम्मिलन वाले खेल, खिलाडिय़ों के लिए विशेषीकृत और उच्च कोटी के खिलाडिय़ों के लिए उच्च विशेषकृत ट्रेनिंग का प्रबंध किया जाये। इस मौके पर उन्होंने पंजाब इंस्टीट्यूट आफ स्पोर्टस (पी.आई.एस.) के कामकाज कार्यशील बनाने पर भी ज़ोर दिया।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और खेल ख़बरें
ब्रिटिश उप उच्चायुक्त ने चंडीगढ़ में दिव्यांग क्रिकेटरों के साथ क्रिकेट खेला नॉर्थ ज़ोन हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में दिल्ली ऑडिट ने एजी पंजाब को 5-1 से दी शिकस्त ग्रासरूट्स हॉकी लीग के दूसरे दिन धमाकेदार प्रदर्शन जारी हरियाणा के 3 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 के लिए हुआ चयन 41वीं सीनियर नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप में पंजाब की पुरुष टीम को मिला कांस्य पदक खेल महाकुंभ ओपन कैटेगरी का आयोजन 28 से 30 नवंबर तक महिला और पुरुष हॉकी टीम पहुंची फाइनल में राष्ट्रीय खेलों में गतका में स्वर्ण पदक जीतने पर रविंद्र सिंह को सम्मानित किया एशियाई रोलर-हॉकी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत जीया ने चमकाया जीरकपुर का नाम, विधायक रंधावा ने किया सम्मानित अर्जुन बबूटा ने एशियन चैंपियनशिप में एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता