चंडीगढ़, फेस2न्यूज
डडूमाजरा कालोनी, जिला डॉक्टर बीआर अंबेडकर, चंडीगढ़ में जसवीर सिंह मेहता प्रधान संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ चंडीगढ़ की अध्यक्षता में हुई मीटिंग आयोजित की गई। इसमें श्रीमती ममता डोगरा को डॉक्टर बीआर अंबेडकर नगर का जिला प्रधान नियुक्त किया गया।
इसी दौरान सुनील को भी रविदास विश्व महापीठ कार्यकारिणी मेंबर नियुक्त किया गया। मीटिंग में प्रधान जसवीर सिंह मेहता के साथ डॉक्टर नवनीत कौर उप प्रधान, श्रीमती सिमरनजीत कौर प्रदेश कार्यकारिणी मेंबर, रामलाल जनरल सेक्ट्ररी, गुरबख्श सिंह पीठ सचिव भी शामिल थे।