ENGLISH HINDI Wednesday, April 24, 2024
Follow us on
 
खेल

यूथ गेम्स हेतु विभिन्न खेल टीम चयन के लिए ट्रायल 30 अक्टूबर को

October 28, 2021 11:17 AM

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए राज्य की टीमों के चयन के लिए खेल विभाग पंजाब द्वारा विभिन्न खेल टीमों के चयन के लिए ट्रायल 30 अक्टूबर 2021 को सुबह 11 बजे लिए जाएंगे।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए खेल मंत्री परगट सिंह ने बताया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स अंडर 18 (लडक़े और लड़कियाँ) हरियाणा में अगले साल 5 फरवरी से 14 फरवरी तक करवाई जा रही हैं। इन खेलों के लिए कबड्डी (लडक़े और लड़कियाँ), फुटबाल (लडक़े) और बासकेटबॉल (लडक़े और लड़कियाँ) की टीम के चयन के लिए ट्रायल गुरू नानक स्टेडियम लुधियाना में होंगे। इसी तरह हॉकी (लडक़े और लड़कियों) के ट्रायल जालंधर में होंगे। खो-खो (लड़कियों) के ट्रायल पोलो ग्राउंड पटियाला और हैंडबॉल (लडक़े) के ट्रायल पी.ए.यू. लुधियाना में होंगे। सभी ट्रायल 30 अक्टूबर को सुबह 11 बजे होंगे।
खेल मंत्री ने आगे बताया कि इन ट्रायलों में हिस्सा लेने वाले खिलाडिय़ों का जन्म 01 -01 -2003 या इसके बाद का होना चाहिए। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित समय और स्थान पर पहुँच कर चयन ट्रायलों का हिस्सा बन सकते हैं।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और खेल ख़बरें
ब्रिटिश उप उच्चायुक्त ने चंडीगढ़ में दिव्यांग क्रिकेटरों के साथ क्रिकेट खेला नॉर्थ ज़ोन हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में दिल्ली ऑडिट ने एजी पंजाब को 5-1 से दी शिकस्त ग्रासरूट्स हॉकी लीग के दूसरे दिन धमाकेदार प्रदर्शन जारी हरियाणा के 3 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 के लिए हुआ चयन 41वीं सीनियर नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप में पंजाब की पुरुष टीम को मिला कांस्य पदक खेल महाकुंभ ओपन कैटेगरी का आयोजन 28 से 30 नवंबर तक महिला और पुरुष हॉकी टीम पहुंची फाइनल में राष्ट्रीय खेलों में गतका में स्वर्ण पदक जीतने पर रविंद्र सिंह को सम्मानित किया एशियाई रोलर-हॉकी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत जीया ने चमकाया जीरकपुर का नाम, विधायक रंधावा ने किया सम्मानित अर्जुन बबूटा ने एशियन चैंपियनशिप में एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता