ENGLISH HINDI Thursday, March 28, 2024
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
बरनाला के बहुचर्चित सन्नी हत्याकांड में आरोपित हुए बा-इज्जत बरी वर्ष 2025 से विनाशकारी आपदाएं अपना तीव्रतम रूप धारण करने लगेंगी : पं. काशीनाथ मिश्रवरिष्ठ पत्रकार जगीर सिंह जगतार का निधन गतका खेल लड़कियों के लिए आत्मरक्षा का बेहतर, आसान और सस्ता विकल्प - हरजीत सिंह ग्रेवालश्री सांई पालकी शोभा यात्रा पहुंची चण्डीगढ़-पंचकूला में बाबा भक्तों के द्वारखास खबरः चुनावों संबंधित हर नई अपडेट के लिए बरनाला प्रशासन ने तैयार किया सोशल मीडिया हैंडलमेडिकल स्टोर ने 40 रूपये के इंजेक्शन का बिल नहीं दिया, उपभोक्ता आयोग ने 7000 रुपया का जुर्माना ठोकाशिकंजाः किसी भी धार्मिक स्थल पर राजनीतिक रैली नहीं कर सकेंगी राजनीतिक पार्टियां
पंजाब

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक बेहद चिंताजनक: मान

January 06, 2022 08:43 AM

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में हुई चूक पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान और सांसद भगवंत मान ने हैरानी जताई और इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। बुधवार को मान ने पार्टी मुख्यालय से जारी बयान में इस घटना के लिए पंजाब की कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया और ट्वीट कर कहा, "पंजाब के हर एक व्यक्ति की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी पंजाब सरकार की है। भले ही कितने भी राजनीतिक मतभेद हो, लेकिन प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक बेहद चिंताजनक है!"
मान ने पंजाब सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब सरकार को पता था कि प्रधानमंत्री की रैली का विरोध किया जा रहा है तो उस रूट में पर्याप्त सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं किए गए? मान ने चन्नी सरकार को बेहद अस्थिर व कमजोर सरकार बताया और कहा कि कमजोर सरकार होने की वजह से ही पंजाब में आजकल ब्लास्ट और बेअदबी की घटनाएं हो रही है। कांग्रेस की आपसी कलह की वजह से पंजाब की सुरक्षा व्यवस्था चरमरा चुकी है और इसका खामियाजा पंजाब के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। कांग्रेस सरकार पंजाब और पंजाब के लोगों की सुरक्षा करने में पूरी तरह फेल साबित हुई है। यह घटना स्पष्ट तौर पर सरकार की सिक्योरिटी और इंटेलिजेंस फेलियर है।
मान ने कहा कि कांग्रेस सरकार की नाकामी की वजह से पंजाब का नाम पूरे देश में खराब हुआ है। आज पूरे देश में पंजाब की सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। ऐसी घटनाओं से राज्य की छवि खराब होती है। लेकिन कुर्सी के लिए आपस में लड़ रहे कांग्रेस नेताओं को पंजाब की छवि और प्रतिष्ठा से कोई मतलब नहीं है। मान ने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य के गृह मंत्री पर पैसा लेकर पुलिस अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के आरोप पर लगे हैं और डीजीपी तीन महीने में तीसरी बार बदलने वाले हैं। खुद मुख्यमंत्री पर माफिया से मिले होने के आरोप है। ऐसी सरकार से अच्छी शासन व्यवस्था और लोगों की सुरक्षा की उम्मीद करना व्यर्थ है। सत्ता में बैठकर ट्रांसफर-पोस्टिंग का धंधा चलाने वाली पार्टी कभी भी पंजाब की सुरक्षा नहीं कर सकती।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और पंजाब ख़बरें
बरनाला के बहुचर्चित सन्नी हत्याकांड में आरोपित हुए बा-इज्जत बरी वरिष्ठ पत्रकार जगीर सिंह जगतार का निधन गतका खेल लड़कियों के लिए आत्मरक्षा का बेहतर, आसान और सस्ता विकल्प - हरजीत सिंह ग्रेवाल खास खबरः चुनावों संबंधित हर नई अपडेट के लिए बरनाला प्रशासन ने तैयार किया सोशल मीडिया हैंडल शिकंजाः किसी भी धार्मिक स्थल पर राजनीतिक रैली नहीं कर सकेंगी राजनीतिक पार्टियां शिकंजाः चुनाव प्रत्याशयों को 10 हजार रुपये से अधिक का खर्च करने हेतु चेक, ड्राफ्ट, आरटीजीएस के माध्यम से करना होगा भुगतान बरनाला बार में वकीलों का हुआ प्रशिक्षण सेमिनार, वरिष्ठ वकील हुए सम्मानित विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने सनोली में 22.5 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के काम का किया उद्घाटन मलोट के सिविल अस्पताल को मिला ‘ए’ ग्रेड सिविल अस्पताल बठिंडा का मेडिकल अफ़सर और सफ़ाई सेवक 5,000 रुपए रिश्वत लेते काबू