जीरकपुर, फेस2न्यूज:
डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संजीव खन्ना ने कहा है कि पिछले दस वर्षों से शिरोमणि अकाली दल के विधायक डेराबस्सी के लोगों को गुमराह कर रहे हैं। जबकि अकाली विधायक यहां के लोगों के हितों की रक्षा करने में असफल रहे हैं। दस वर्षों में डेराबस्सी हलका बुरी तरह से पिछड़ा
खन्ना ढकौली स्थित भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष आशीष गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। संजीव खन्ना ने कहा कि चुनाव में मुकाबला होता रहता है। इस बार मुकाबला विकास का है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों से लोगों ने इंसानियत दिखाकर अकाली दल को मौका दिया लेकिन हल्का विकास के मामले में पिछड़ गया। जिसके चलते यहां के लोगों में बदलाव का फैसला कर लिया है।
पंजाब के अन्य विधानसभा क्षेत्रों की तर्ज पर डेराबस्सी के लोगों ने भी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए नए पंजाब को मॉडल को स्वीकार कर लिया है। खन्ना ने कहा कि डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र विकास के मामले में पिछड़ चुका है। उन्होंने कहा कि विकास के मामले में हल्के की बहुत दुर्दशा हो चुकी है। जिसे अब ठीक करने का समय आ गया है।
इस अवसर पर बोलते हुए मंडल अध्यक्ष आशीष गर्ग ने कहा कि चुनाव का बिगुल बज चुका है और भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है। भाजपा अपने विकास के एजेंडे के माध्यम से इलाका निवासियों तक पहुंचने का प्रयास करेगी।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, प्रदेश महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य शिवानी खेरा, चंपा राणा, एकता नागपाल, जिला युवा मोर्चा सचिव दिनेश शर्मा, जिला युवा मोर्चा सचिव शशांक वैष्णव, जिला कार्यकारिणी सदस्य नवीन सांगवान, मंडल ट्रांसपोर्ट अध्यक्ष संपत्त चौधरी, मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित कुंडू, महिला मोर्चा उपप्रधान रमा रावत, राजेश , महिला विंग मंडल अध्यक्ष सीमा, मंडल महामंत्री निधि बलूनी समेत कई गणमान्य मौजूद थे।