Friday, 16 October 2026
Breaking News
पंचकूला में गुजरात का रंग, गरबा के संग—होटल पल्लवी ग्राउंड में उमड़ा उत्साह, रास गरबा महोत्सव में सजी सांस्कृतिक उल्लास की भव्य महफिल चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर लता मंगेशकर और जगजीत सिंह की याद में संगीत कार्यक्रम महफिल-ए-म्यूजिक का आयोजन 17 को सद्भावना कमेटी, पीयू कैंपस द्वारा 17 अक्टूबर को होगा 33वीं शाम मां के नाम जागरण का आयोजन जालंधर की विशाल तीर्थयात्रा में शामिल होंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी  साईं मंदिर में बाबा के महासमाधि दिवस पर भक्तजनों ने स्वयं कराया बाबा को मंगल स्नान चण्डीगढ़ गवर्नमेंट ट्रांसपोर्ट वर्कर्ज यूनियन ने विशाल गेट रैली करके चुनावी बिगुल बजाया श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन 16 अक्टूबर से भगवान श्री वाल्मीकि जी की पावन ज्योति का राम दरबार में भव्य स्वागत कानूनी साक्षरता और हमारा संविधान: एक सशक्त और अपराध-मुक्त भारत की नींव
मनोरंजन Trending

पंजाबी गायक अमृत विर्क ने अपने नए गाने “भुलदे नहीं” का प्रोमो किया रिलीज

Read in:Hindi

चंडीगढ़ (आर के शर्मा)

अपने पहले ही गाने “जान वसदी” से गीत संगीत के क्षेत्र में अपनी मधुर आवाज से धाक जमा चुके पंजाबी गायक अमृत विर्क ने अपने नए गाने “भुलदे नहीं” के प्रोमो को आज एक कार्यक्रम के दौरान लांच किया। गाना एक सैड सांग है।

चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमृत विर्क ने अपने नए गाने “भुलदे नहीं” के प्रोमो को रिलीज करते हुए कहा कि यह उनका चौथा गाना है, जोकि 04 फरवरी को औपचारिक तौर पर रिलीज होगा। इससे पहले वो अपने तीन गाने श्रोताओं की नजर कर चुके हैं। उनका पहला ही डेब्यू गाना “जान वसदी” जोकि एक रोमांटिक गाना था, ने उन्हें गीत संगीत के शौक़ीन श्रोताओं में पहचान दिलाई। उसके बाद आए उनके दूसरे गीत “स्टैंड” ने उन्हें रातों रात ख्याति दिला दी, यह गाना एक क्लब सांग था।(SUBHEAD)

इसी प्रकार उनके तीसरे बीट सांग “रेंज” को भी श्रोताओं ने अच्छा रिस्पांस दिया। श्रोताओं की मांग को देखते हुए अब वो अपना नया पंजाबी गाना “भुलदे नहीं” लेकर आए हैं, जोकि एक सैड सांग है। इसे ऐवी रिकार्ड्स और अमृत विर्क प्रेजेंट्स ने पेश किया है। उन्होंने बताया कि 04 मिनट के इस गाने का म्यूजिक आई जे ब्रदर्स ने दिया है। गीत के लिरिक्स शिबू टोपरा के हैं। इसके निदेशक जग्गा वड़ैच हैं और डी ओ पी जॉन हैं। इसका वीडियो राजवीर सिंह ने शूट किया है। गीत का ऑनलाइन प्रमोशन ऐवी डिजिटल द्वारा किया जा रहा है और इसका एडिट, डी आई और एफ एक्स साहिल वर्मा ने किया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही उनके 02 और गीत श्रोताओं की नजर होंगे। दोनों ही बीट सांग होंगे।

गाने के निदेशक जग्गा वड़ैच ने बताया कि गाने कि कहानी एक प्रेमी युगल के इर्द गिर्द घूमती है, जोकि एक दूसरे से बेइंतेहा मोहब्बत करते हैं, लेकिन किसी अन्य व्यक्ति द्वारा उन दोनों के बीच गलतफहमी की दीवार खड़ी कर दी जाती है। लड़की अपने प्रेमी को सब कुछ क्लियर करना चाहती है, लेकिन गलतफहमी और शक के जाल में फंस चूका प्रेमी उसकी कोई भी बात नहीं सुनना नहीं चाहता। वहीँ जब तक लड़की इस बात को समझा पाती, तब तक बहुत देर हो चुकी होती है और वो अपनी जान गँवा चुकी होती है। जग्गा वड़ैच ने बताया की गाने के मेन लीड मॉडल अमृत विर्क स्वयं है और फीमेल मॉडल आकांक्षा हैं। गीत में एक अन्य मॉडल है जोकि इसमें साइको व्यक्ति का किरदार निभा रहा है और लड़की को डरा धमकाकर उससे रेप करता है कर उसे ब्लैकमेल करता रहता है। बाद में वो प्रेमी जोड़े में ग़लतफहमी की दीवार खड़ी कर देता है।

अमृत विर्क के बारे में:-

कुरुक्षेत्र ( हरियाणा ) निवासी अमृत विर्क एक पंजाबी परिवार से सम्बन्ध रखते हैं। अमृत को बचपन में ही गाने का शौक पैदा हो गया था। घर और स्कूल स्तर से अपने गीत का सफर शुरू करते हुए अमृत विर्क ने आज देश विदेश में अपनी एक विशेष पहचान बना ली है। ऐवी रिकार्ड्स और अमृत विर्क प्रेजेंट्स उनकी अपनी कंपनी है, जोकि इंडिया और यूरोप में गीत संगीत को प्रमोट कर रही है।

0 Comments