पंचकूला, आर के शर्मा
विश्व विख्यात संत सुधांशु महाराज जी के मोरनी रोड स्थित शिवधाम आश्रम में विराट भक्ति सत्संग का आज दूसरा दिन था। गुरुदेव सुधांशु जी महाराज ने कहा कि आपकी आन्तरिक स्थिति अच्छी होनी चाहिए। आर्थिक स्थिति को ठीक करने के लिए आंतरिक स्थिति की ओरर ध्यान देना होगा। यह जीवन क्षणभंगुर है। दुनिया में कोई भी अमर नहीं है, बस स्वयं को लगता है कि हम अभी जिंदा रहेंगे। करोना काल में ही देखें कितने लोग चल बसे।
आज हनुमान जयंती के दिन, सुधांशु जी ने हनुमान जी को याद करते हुए सभी भक्तों को बताया की जिस तरह से हनुमान जी को उनकी आंतरिक शक्ति जागृत करने के लिए याद दिलाना पड़ा, इसी तरह सभी को आगे बढ़ने और खुश रहने के लिए affirmations की जरूरत है जिसमें हम अपनी आंतरिक शक्ति को बढ़ाते हैं। यह कैसे करते है उसकी तकनीक के बारे में वे कल बताएंगे।
उन्होंने कहा किसी वैज्ञानिक ने करोना पर रिसर्च की और उसका कहना था कि कोरोना वायरस का वेट 2 ग्राम है। इस 2 ग्राम वेट के करोना ने पूरी दुनिया में कितनी तबाही मचाई। यदि परमात्मा ने कुछ ग्राम वजन बढ़ा दिया तो ग्राम के ग्राम खाली हो जाएंगे। ध्यान की गहराइयों में उतारते हुए उन्होंने कहा कि भगवान से संबंध जोड़ते हुए लम्बा गहरा सांस भरकर ओम का उच्चारण करें। यह प्रार्थना करें कि हे प्रभु असत्य से हटाकर सत्य मार्ग दिखाइये।सत्संग का कार्यक्रम 17 अप्रैल तक जारी रहेगा। रविवार को सुबह ध्यान साधना के बाद 11 बजे महाराजश्री गुरु मंत्र दीक्षा देंगे। सायं 5 से 7 बजे तक महाराज जी अलौकिक प्रवचन देकर जीवन जीने की कला बताएंगे। सत्संग में पंचकूला, चंडीगढ़, मोहाली के अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल, उत्तराखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से हजारों भक्त प्रवचन सुनने के लिए पहुंचे। सुधांशु जी महाराज एक प्रसिद्ध उपदेशक और विश्व जागृति मिशन के संस्थापक हैं।
इस अवसर पर संजय टंडन, भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष और ज्ञानचंद गुप्ता, विधायक, पंचकूला मौजूद रहे और गुरु जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
सत्संग का कार्यक्रम 17 अप्रैल तक जारी रहेगा। रविवार को सुबह ध्यान साधना के बाद 11 बजे महाराजश्री गुरु मंत्र दीक्षा देंगे। सायं 5 से 7 बजे तक महाराज जी अलौकिक प्रवचन देकर जीवन जीने की कला बताएंगे।
सत्संग में पंचकूला, चंडीगढ़, मोहाली के अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल, उत्तराखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से हजारों भक्त प्रवचन सुनने के लिए पहुंचे। सुधांशु जी महाराज एक प्रसिद्ध उपदेशक और विश्व जागृति मिशन के संस्थापक हैं। दुनिया भर में उनके एक करोड़ से अधिक भक्त हैं और 25 लाख से अधिक शिष्य हैं।