ENGLISH HINDI Saturday, April 20, 2024
Follow us on
 
जीवन शैली

फाल्गुन फैशन एवं लाइफस्टाइल प्रदर्शनी शुरू

April 16, 2022 08:27 PM

मोहाली, ( आर के शर्मा)

होटल साराओ, फेज 10 में आज दो-दिवसीय फागुन फैशन एंड लाइफस्टाइल प्रदर्शनी शुरू हुई। इसका आयोजन मिडवे ने किया है। प्रदर्शनी का उद्घाटन मार्कफेड पंजाब के पूर्व एएमडी श्री बाल मुकंद शर्मा ने किया। इस मौके पर उनकी पत्नी श्रीमती कंचन भी मौजूद थीं।

 मुख्य अतिथि श्री बाल मुकंद शर्मा ने कहा कि एक्सपो में उपलब्ध विभिन्न प्रकार के आयटम और वैरायटी देखकर वह चकित हैं। प्रदर्शनी में फैशनेबल कपड़े, डिजाइनर वस्त्र, स्लीपिंग सूट और हैंडलूम के अलावा पंजाबी जूती, हैंडबैग, आभूषण, गिफ्ट आइटम, घरेलू सजावट और इलेक्ट्रॉनिक्स के आइटम प्रदर्शित किए गए हैं।

प्रदर्शनी रविवार को भी जारी रहेगी, जिसमें पंजाबी गायक हरदीप सिंह गिल, आर एन रमन और कलाकार भूपिंदर बब्बल विशेष अतिथि होंगे।

मिडवे की संचालक नवी और सोनिया ने कहा कि मोहाली में बहुत ही कम प्रदर्शनियां लगती हैं। यहां के लोग खरीदारी के लिए अक्सर चंडीगढ़ जाते हैं, इसीलिए उन्होंने मोहाली में इस आयोजित करने का फैसला किया। प्रदर्शनी क्वालिटी और मात्रा दोनों लिहाज से लाजवाब है। पहले ही दिन उन्हें विजिटर्स से शानदार प्रतिक्रिया मिली।

आयोजकों की जोड़ी ने कहा कि अनेक डिजाइनर और बुटीक इस प्रदर्शनी में भाग ले रहे हैं, जिनमें प्रमुख हैँ- प्रभनूर बुटीक, वाणी फैशन स्टूडियो, श्री क्रिएशन्स, अमन कलेक्शन, गुलजार क्रिएशंस, पटियाला वेडिंग जूती, जसप्रीत और बी ब्लिंग ऑफिशियल की पिंक पीटल्स, केफी कलेक्शन, साई कलेक्शन, सुकून वाइब्रेंट, रूबी क्रिएशंस पटियाला, प्रीत हुंडल, वाणीज, सिस्टर्स बुटीक, विभोर बंसल आर्ट्स, कॉम्फी क्वीन और तरुन्स कलेक्शन आदि।

कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें