Monday, 03 August 2026
Breaking News
असम की बाढ़: बारिश के साथ नागालैंड में पर्यावरणीय क्षति पर उठे सवाल हमारे समय तुम कहां थे प्रभु? पंजाब के पाँच लाख युवा नशे के खिलाफ लेंगे संकल्प : सांसद विक्रम साहनी तथास्तु वूमेन एम्पावरमेंट विंग 14 अगस्त को आयोजित करेगा "तीज मुटियारां दी" का भव्य उत्सव फर्जी पीएचडी प्रकरण: सेवा से हटाए गए तीन असिस्टेंट प्रोफेसर अंतरिम राहत के बाद फिर हुए कार्यभार ग्रहण दिल्ली अक्षरधाम में "विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा" कार्यक्रम का आयोजन ठहरे चरण, बहती करुणा: चातुर्मास का गूढ़ दर्शन और सूक्ष्म अहिंसा श्री नयना देवी धाम पर बरनाला के धार्मिक संगठन को मिली मेडिकल शिविर लगाने की अनुमति एडवोकेट रोहित जोशी लोजपा (रामविलास), चण्डीगढ़ के लीगल सेल के जिला अध्यक्ष नियुक्त मुख्यमंत्री ने ‘जाखू मन्दिर-संजीवनी बूटी का रहस्य’ पुस्तक का किया विमोचन
हरियाणा Trending

पंचकुला के सेक्टर 10 में वार्षिक महोत्सव सिद्ध पौणाहारी दा – 2022 का आयोजन 6 मई को

Read in:Hindi

हिमाचल के कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर एवं हरियाणा के स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता हिमाचली धाम में करेंगे विशेष रूप से शिरकत, पंचकूला शान- ए – हिमाचल अवार्ड – 2022, तथा पंचकूला हिमाचल रत्न अवार्ड -2022 से महान हस्तियों को किया जाएगा सम्मानित, – हिमाचली संस्कृति में पंचकूला में पहली बार हिमाचली धाम का होगा आयोजन

पंचकूला (हरीश शर्मा)

हिमाचली एकता वेलफेयर महासंघ पंचकूला हरियाणा शहर के सेक्टर 10 में 6 मई को होने वाले “वार्षिक महोत्सव सिद्ध पौणाहारी दा – 2022” में बाबाजी का गुणगान के अलावा सर्व सांझी हिमाचली धाम (लंगर) का विशेष रूप से विशाल अयोजन करने जा रहा है। इस हिमाचली धाम को बनाने के लिए हिमाचल प्रदेश से विशेष रूप से बोटी ( कुक) आ रहे हैं, जो हिमाचली संस्कृति से शाही खाना बड़े-बड़े बलटोहिया (घड़ा टाइप पीतल के बड़े बड़े बर्तनों) में लगभग आधा दर्जन से ज्यादा तरह का स्वादिष्ट व्यंजन लगभग दो हजार के करीब लोगों के लिए तैयार किया जाएगा। यह हिमाचली संस्कृति में पंचकूला में पहली बार ऐसा आयोजन होगा।(SUBHEAD)

हिम एकता वेलफेयर महासंघ पंचकूला एंव सिद्ध पौणाहारी सर्व सांझा लंगर सेवा ट्रस्ट पंचकूला संयुक्त रुप से आयोजित इस समारोह में हिमाचल प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर के अलावा हरियाणा विधानसभा स्पीकर श्री ज्ञान चंद गुप्ता भी शिरकत करके बैंठ (नीचे पंक्ति ) में बैठ कर हिमाचली धाम का आनंद लेंगें।

हिम एकता वेलफेयर महासंघ रजि. के फाउंडर प्रधान विक्रांत शर्मा, पंचकूला उप चेयरमैन मानसिंह, पंचकूला अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार , सचिव जगरूप सिंह, वित सचिव पं सुशील, प्रेस सचिव हरीश आर्य ने बताया कि इस वार्षिकोत्सव में विशेष रूप से जिन हस्तियों ने अलग-अलग क्षेत्र में देवभूमि हिमाचल का नाम रोशन किया है। उन्हें भी पंचकूला शान- ए – हिमाचल अवार्ड – 2022, तथा पंचकूला हिमाचल रत्न अवार्ड -2022 से सम्मानित किया जाएगा। देशराज शर्मा, रविन्द्र नक‌ई , जगदेव सिंह, अबनीत शर्मा, रविन्द्र राणा ने बताया कि ऐसा आयोजन पंचकूला में पहली बार होगा जिसका उद्देश्य हिमाचली एकता संस्कृति का प्रचार-प्रसार तथा बढ़ावा देना है।

इसके अलावा हिमाचल एकता वेलफेयर महासंघ पंचकूला तथा प्रधान विक्रांत शर्मा ने बताया कि सिद्ध पौणाहारी सर्व सांझा लंगर सेवा ट्रस्ट पंचकूला क‌ई वर्षों से प्रत्येक ज्येष्ठ एतवार को बाबाजी का लंगर का आयोजन कर रहे हैं और कोरोना महामारी के समय तो विशेष रूप से जरुरत मंद हिमाचली प्रवासियों को सुखा राशन सामग्री वितरण अभी तक जारी है। और आगे भी सर्व सांझा लंगर सेवा मिशन चलता रहेगा।