ENGLISH HINDI Saturday, April 20, 2024
Follow us on
 
हरियाणा

पूरा देश हरियाणा के खिलाड़ियों पर नाज ही नहीं बल्कि अभिमान करता हैः अमित शाह

June 05, 2022 10:00 AM

शाह बोले- हरियाणा के लिए हर्ष की बात प्रधानमंत्री ने खेलो इंडिया का मौका खेल कैपिटल हरियाणा को दिया, खेलो इंडिया यूथ गेम के चौथे संस्करण का पंचकूला में रंगारंग आगाज, मुख्यतिथि श्री अमित शाह ने किया शुभारंभ

  
  पंचकूला/चंडीगढ़ 

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि पूरे देश को हरियाणा के खिलाड़ियों पर नाज ही नहीं बल्कि अभिमान है। हरियाणा के लिए हर्ष की बात है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने खेलो इंडिया यूथ गेम के चौथे संस्करण की मेजबानी का मौका खेल कैपिटल कहे जाने वाले हरियाणा को दिया है। खेलो इंडिया ने देशभर के खिलाड़ियों को बहुत बड़ा मंच दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह शनिवार को पंचूकला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में खेलो इंडिया के चौथे संस्करण के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि कोई भी युवा जो स्कूल में पढ़ता है या कॉलेज में पढ़ता है, वह खेलो इंडिया में भाग ले सकता है। यदि कोई खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करता है तो उसे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाने से कोई नहीं रोक सकता। श्री अमित शाह ने कहा कि हरियाणा की धरती से वीरेंद्र सिंह, संदीप सिंह, सरदार सिंह, रानी रामपाल, रमेश कुमार जैसे अनेक खिलाड़ी निकले हैं, जिन्होंने भारत को मेडल दिलाने का काम किया है।

प्रधानमंत्री ने हर क्षेत्र में भारत को आगे बढ़ाने का काम किया

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भारत को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने खेलों में भी देश को आगे बढ़ाया है। आज खेलों के इन्फ्रास्ट्रक्चर में काफी विकास हुआ है। इसके साथ-साथ खेल संघों को मजबूत किया गया है। आज खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता आई है। इसके अतिरिक्त उन्हें बेहतर ट्रेनिंग भी दी जा रही है। खिलाड़ियों को अलग-अलग सुविधाएं व सहायता मिल रही है। प्रधानमंत्री के इन प्रयासों के परिणाम मिलने शुरू हो गए हैं।

प्रधानमंत्री ने खेल बजट में किया इजाफा

  
  श्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों के लिए खेल बजट में इजाफा किया है। 2014 में खेल का बजट 866 करोड़ रुपये था, इसे बढ़ाकर 2022 में 1993 करोड़ रुपये किया है। इसके परिणाम अब साफ नजर आ रहे हैं। ओलंपिक खेलों में 2016 में जहां महज 2 पदक आए थे, वहीं 2021 में 7 पदक आए हैं।

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों के लिए खेल बजट में इजाफा किया है। 2014 में खेल का बजट 866 करोड़ रुपये था, इसे बढ़ाकर 2022 में 1993 करोड़ रुपये किया है। इसके परिणाम अब साफ नजर आ रहे हैं। ओलंपिक खेलों में 2016 में जहां महज 2 पदक आए थे, वहीं 2021 में 7 पदक आए हैं। इसी तरह पैरालंपिक में 2014 में महज 4 पदक आए थे, जो 2021 में बढ़कर 19 पदक हो गए हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में 2014 के अंदर 15 मेडल आए थे, जो 2018 में बढ़कर 26 हो गए हैं। इसी तरह एशियाई खेलों में 2014 के अंदर 57 मेडल आए थे, जो 2018 में बढ़कर 70 पदक हो गए हैं। भारत ने पहली बार थामस कप में स्वर्ण पदक जीता है।

इसी तरह पैरालंपिक में 2014 में महज 4 पदक आए थे, जो 2021 में बढ़कर 19 पदक हो गए हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में 2014 के अंदर 15 मेडल आए थे, जो 2018 में बढ़कर 26 हो गए हैं। इसी तरह एशियाई खेलों में 2014 के अंदर 57 मेडल आए थे, जो 2018 में बढ़कर 70 पदक हो गए हैं। भारत ने पहली बार थामस कप में स्वर्ण पदक जीता है।

पसीने से नहाने वाले इतिहास को बदलते हैं

श्री अमित शाह ने खिलाड़ियों का जोश बढ़ाते हुए कहा कि पानी से नहाने वाले सिर्फ लिबास को बदलते हैं जबकि पसीने से नहाने वाले इतिहास को बदलते हैं। उन्होंने बॉक्सर मोहम्मद अली की फेमस लाइनें दोहराते हुए कहा कि मुझे ट्रेनिंग के दौरान हर एक मिनट से नफरत होती थी लेकिन मैंने खुद से कहा हार मत मानो, अभी सह लो और बाकि जिंदगी को एक चैंपियन की तरह जियो। श्री शाह ने खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा मेहनत करने की सलाह दी।

नए-नए रिकॉर्ड बनाने की दी शुभकामनाएं

गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि हरियाणा के 5 शहरों में खेलो इंडिया के मैच हो रहे हैं। सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं हैं कि वे नेशनल रिकॉर्ड बनाते हुए अपना उज्जवल भविष्य बनाएं। देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण मेडल दिलाएं। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि वह दिन दूर नहीं जब ओलंपिक में भारत पदक तालिका में 1 से 5 नंबर पर दिखाई देगा।   

हरियाणा लेंड ऑफ चेम्पियन्स - केन्द्रीय खेल मंत्री

केन्द्रीय खेल एवं युवा मामले मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने खेलों के मामले में हरियाणा को लेंड ऑफ चेम्पियन बताते हुए कहा कि हरियाणा ने देश को जितने मेडल दिलाए हैं, शायद ही किसी अन्य राज्य ने देश को दिए हों। हरियाणा की मिट्टी न केवल सोना उगलती है। बल्कि यह धरती साक्षी मलिक, रवि दहिया, बजरंग पुनिया व बबीता फौगाट जैसे खिलाड़ी पैदा करती है। यहां का किसान खेत में, जवान सीमा पर तथा खिलाड़ी मैदान में देश के लिए खड़ा रहता है।

श्री अनुराग ठाकुर पंचकूला के सैक्टर-3 ताऊ देवी लाल खेल परिसर में चौथे खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के अधिकारिक उदघाटन अवसर पर उपस्थित देशभर से आए खिलाडिय़ों को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स व इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की शुरूआत करने का विजन देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का है। पंचकूला में आज चौथे खेलो इंडिया यूथ गेम्स के शानदार आयोजन करने का श्रेय उन्होंने मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल व हरियाणा के खेल राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह की कड़ी मेहनत को दिया।

खेल मंत्री ने कहा कि 8500 से अधिक खिलाड़ी व उनके साथ आए अधिकारी व कोच हरियाणा की मेजबानी का लुतफ उठाएंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में घूमने के लिए बहुत ही अच्छे स्थान हैं जब भी समय मिले आपको जरूर हरियाणा को देखना चाहिए। हरियाणा के बारे में कहा जाता है कि जो चीज गुगल पर नहीं मिलती वह हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्रों में मिल जाती है।

श्री ठाकुर ने कहा कि खेलो इंडिया के प्रथम संस्करण का पहला मेडल हरियाणा ने ही जीता था। उन्होंने खिलाडिय़ों से अपील की कि हरियाणा की इस धरा से अधिक से अधिक मेडल लेकर जाएं। सोने का पदक केवल सोने से ही नहीं बना होता बल्कि इसमें खिलाड़ी का पसीना, उसका साहस व मेहनत की भी खुशबु होती है।

 देश की आजादी के 75 वर्षों में हम खेल के मैदान में उतना नहीं कर पाए जितना करना चाहिए था। एक जमाना था जब सरदार संदीप सिंह व हम जैसे खिलाड़ी खेलते थे और उस समय बिना आरक्षित टिकट के रेल में जाना पड़ता था, मैदान भी अच्छे नहीं होते थे तथा ठहरने के लिए भी धर्मशाला व स्कूल के कमरों में रूकना पड़ता था। आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सोच के चलते देश में खिलाडिय़ों के लिए अच्छे-अच्छे खेल के मैदान व अच्छे होटलों में रहने की सुविधाएं दी जा रही हैं। अब तो खिलाड़ी को केवल अपने खेल पर फोकस करना है। बाकि सब जिम्मेवारी केन्द्र सरकार की है। मान्यता प्राप्त खेल संघों के इलाइट एथलिट्स को केन्द्र सरकार की ओर से 10,000 रुपये मासिक का मानदेय दिया जाता है। इसके अलावा, बड़ी खेल संघों के वेटर्न खिलाडिय़ों को जेब खर्च के रूप में छ: लाख रुपये वार्षिक दिये जाते हैं।

पूरे देश में 1000 खेलो इंडिया के स्थान तैयार करने हैं जिनमें से 475 पर कार्य चल रहा है। इसी प्रकार, यूनिवर्सिटी गेम्स में देश की 208 यूनिवर्सिटियों से 4900 खिलाडिय़ों ने भाग लिया और खेलो इंडिया में भी लगभग 8000 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यह प्रधानमंत्री की सोच है कि युवा खिलाडिय़ों को अधिक से अधिक अवसर दिए जाएं।

हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह ने कहा कि हरियाणा के खिलाडियों व हरियाणा वासियों के लिए खुशी की बात है कि हरियाणा गठन के बाद पहली बार इतने बड़े स्तर पर खेलो इंडिया गेम्स की मेजबानी हरियाणा कर रहा है।

यह मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की खेल नीति व उन्हीं के प्रयासों के फलस्वरूप हरियाणा को मेजबानी करने का अवसर मिला है। इसके लिए वे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर का भी हरियाणा के लोगों की ओर से आभार व्यक्त करते हैं। खेलो इंडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है जो खिलाडिय़ों की विंडो खोलता है। यहां पर उनकी नजर देश के चयनकर्ता खेल विशेषज्ञ व तकनीकी स्टाफ की रहती है और भारत की टीम तैयार करने के लिए वे चयन करते हैं। उन्होंने सभी खिलाडिय़ों को आल दि बेस्ट कहा और पदक के लिए शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, गृह राज्य मंत्री श्री निशिथ प्रामाणिक के अलावा हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल, उप-मुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला, हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता, भाजपा प्रदेश श्री ओम प्रकाश धनखड़, स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज, कृषि मंत्री श्री जे पी दलाल, सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा, सांसद श्री अरविन्द शर्मा, श्री रतन लाल कटारिया, राज्यसभा सांसद श्री रामचन्द्र जांगडा, केन्द्रीय खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्रालय की संयुक्त सचिव श्रीमती सुजाता चतुर्वेदी, मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

झलकियां

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 शुभारंभ का कार्यक्रम 1 घंटा 47 मिनट चला

कार्यक्रम 7:55 से शुरू होकर 9:42 तक चला

उद्घाटन समारोह में जय और विजय के साथ धाकड़ ने भी किया दर्शकों को भी आकर्षित

अलग अलग प्रदेशों की सांस्कृतिक झलक दिखी पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में

कलाकारों ने नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम किए प्रस्तुत

खेलो इंडिया के कार्यक्रम में चरम पर दिखा खिलाड़ियों का उत्साह

खचा- खच भरे स्टेडियम में उत्साह से झूमे दर्शक

सांस्कृतिक प्रस्तुति में दिखी हरियाणा के खिलाड़ियों, पुलिस, डॉक्टर, किसान और जवान की झलक

खिलाड़ियों द्वारा किया गया योगासन व मलखम भी रहा आकर्षक का केंद्र

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 की मशाल अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अंशु मलिक, सुमित अंतिल, अंजलि मलिक, संदीप नरवाल, उन्नति हुड्डा, सुहाना, योगेश्वर दत्त और मनीषा आदि खिलाड़ी लेकर ट्रैक पर दौड़े

ऋषभ चतुर्वेदी ने देश भक्ति के गानो से बांधा समा

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और हरियाणा ख़बरें
मनसा देवी मंदिर के प्रवेश द्वार के नजदीक खुले सपा सेंटर्स पर चल रहा देह व्यापार का अवैध धंधा, पंचकुला धीरे धीरे बन रहा थाईलैंड बेसहारा पशुओं से दुर्घटनाओं में मृत्यु या दिव्यांग होने पर 1 लाख रुपए से 5 लाख रुपए तक दी जाती है वित्तीय सहायता विधानसभा बजट सत्र दौरान दो विधेयक पारित किए ईवीएम की फेक न्यूज अपलोड करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश 25 फरवरी को गुरुग्राम में होगा मैराथन आयोजन हुक्का चलाने पर 85 सचांलक गिरफ्तार, 44 मामले, 353 हुक्के बरामद इंटरनेट बंद होने से परीक्षार्थी असमंजस में, रास्ते बंद होने से ट्रांसपोर्टर बेहाल लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता हो जाएगी लागू – मुख्य निर्वाचन अधिकारी रोहतक-महम-हांसी नई रेल लाइन का हुआ शुभारंभ बोर्ड परीक्षाओं की प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथियां निर्धारित