ENGLISH HINDI Thursday, April 25, 2024
Follow us on
 
हिमाचल प्रदेश

भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों के आगे कांग्रेस कभी नहीं झुकेगी: संजय रतन

June 07, 2022 08:52 AM

 धर्मशाला ( विजयेन्दर शर्मा )

हिमाचल कांग्रेस कमेटी के महासचिव पूर्व विधायक संजय रतन नेयहां कहा कि कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में आमजन के हितों की रक्षा हेतु जनविरोधी मोदी सरकार के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी और इसके लिए देश के करोड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता कोई भी कुर्बानी देने के लिए कृतसंकल्प हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों के आगे कांग्रेस कभी नहीं झुकेगी। देश की जनता अब भाजपा की जुमलेवाज़ी को समझ चुकी है। जनता इसका करारा जबाब देने के लिए समय का इंतजार कर रही है। भाजपा की धोखेबाजी और जुमलेवाज़ी अब नहीं चलने वाली है।

संजय रतन ने कहा कि इन सब विकट परिस्थितियों के खिलाफ जब कांग्रेस प्रदर्शन करती है तो रैलियों पर रोक लगाई जा रही है। लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की इस तरह की जनविरोधी नीतियों से यह आभास होता है कि भाजपा सरकार देश में तानाशाही व्यवस्था को लागू करना चाहती है।

कांग्रेस नेता ने यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुये आरोप लगाया कि सरकार बड़े घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए लगी है जिसके कारण आमजन का खून चूसा जा रहा है। पेट्रोल डीजल महंगा, खाद्य पदार्थ आमजन की पहुंच से बाहर,रोटी,कपड़ा,मकान सब महंगा। यह सब भाजपा सरकार का आमजन के लिए नववर्ष का तोहफा है।

उन्होंने कहा कि देश की निर्यात दर, औद्योगिक दर, उत्पाद दर सबमें भारी गिरावट दर्ज की जा रही है।छोटे व्यापारी कारोबार बंद करने पर मजबूर हो चुके हैं।खुदरा बाजार रिकार्ड तोड़ गिरावट पर है।बेरीज़गारी चरम पर है लेकिन देश के चार-पांच बड़े घरानों की आमदन 500 गुणा तक बढ़ रही है। यह सरकार की पूंजीवादी नीति को दर्शाता है।

संजय रतन ने कहा कि इन सब विकट परिस्थितियों के खिलाफ जब कांग्रेस प्रदर्शन करती है तो रैलियों पर रोक लगाई जा रही है। लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की इस तरह की जनविरोधी नीतियों से यह आभास होता है कि भाजपा सरकार देश में तानाशाही व्यवस्था को लागू करना चाहती है।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और हिमाचल प्रदेश ख़बरें
बागी विधायकों पर सर्वोच्च न्यायालय का फैसला लोकतंत्र की बड़ी जीत: नरेश चौहान तीन माह में गोविंद सागर झील में चलेंगे क्रूज, शिकारा- मुख्यमंत्री प्रदेश के लोगों से विश्वासघात करने वालों को जनता माफ नहीं करेगी: मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय: पुलिस साइबर लैब की स्थापना को स्वीकृति नीलामी एवं निविदा के माध्यम से आबकारी नीति को स्वीकृति स्टेज कैरिज बस रूटों के लिए आवेदन आमंत्रित सरकार ने नहीं बनाया विवेक अग्निहोत्री को ब्रांड एम्बेसडर राजभवन में अरूणाचल प्रदेश और मिज़ोरम का स्थापना दिवस आयोजित हमीरपुर क्षेत्र में केवी नादौन व केवी सलोह का लोकार्पण चिकित्सा अधिकारियों की मांगों और शिकायतों के निवारण के लिए समिति गठित: मुख्यमंत्री