ENGLISH HINDI Tuesday, April 23, 2024
Follow us on
 
हिमाचल प्रदेश

ज्वालामुखी पहुंचने पर प्रतिभा सिंह व विक्रमादित्य सिंह का जोरदार स्वागत

June 09, 2022 11:50 AM

ज्वालामुखी ( विजयेन्दर शर्मा )

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्षा एवं सांसद प्रतिभा सिंह  सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कांगडा दौरे पर ज्वालामुखी पहुंची। उनका लोगों ने उनका जगह-जगह पर ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। उनके साथ शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिह भी मौजूद रहे।

पूर्व विधायक संजय रतन की अगुवाई में कांगडा जिला की सीमा भडोली पुल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उसके बाद ज्वालामुखी के रास्ते में प्रतिभा सिंह का जगह जगह स्वागत किया गया। प्रतिभा सिंह धर्मशाला में एक कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगी।

पने संबोधन में कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की डबल इंजन वाली दिल्ली व हिमाचल सरकार से आज लोग तंग आ चुके हैं। महंगाई व बेरोजगारी चरम सीमा पर हैं। 400 रुपए में मिलने वाला गैस सिलेंडर 1200 में मिल रहा है। रोजग़ार देने के नाम पर देश व प्रदेश के युवाओं के साथ छल किया गया है, नौकरियां बेची जा रही हैं तथा घोटालों पर घोटाले कर किए जा रहे हैं।

प्रतिभा सिंह ने बताया कि इन तमाम मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों में उतरेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री की घोषणाओं, शिलान्यास व उदघाटनों पर कहा कि ये सारे कार्य पूर्व कांग्रेस सरकार की देन है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के कार्यों पर भाजपा अपनी पट्टिका लगा रही है। उन्होंने दावा किया कि इस बार के विधानसभा चुनावों में प्रदेश की जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकेगी। पुरानी पेंशन स्कीम को लेकर के कर्मचारी चिंतित हैं। कांग्रेस की सरकार हिमाचल में विधान सभा चुनाव के बाद बनने वाली है। सरकार बनते ही इस को बहाल किया जाएगा। प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री का हिमाचल दौरा बहुत ही निराशाजनक रहा। प्रधानमंत्री से लोगों को काफी उम्मीदें थी।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और हिमाचल प्रदेश ख़बरें
बागी विधायकों पर सर्वोच्च न्यायालय का फैसला लोकतंत्र की बड़ी जीत: नरेश चौहान तीन माह में गोविंद सागर झील में चलेंगे क्रूज, शिकारा- मुख्यमंत्री प्रदेश के लोगों से विश्वासघात करने वालों को जनता माफ नहीं करेगी: मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय: पुलिस साइबर लैब की स्थापना को स्वीकृति नीलामी एवं निविदा के माध्यम से आबकारी नीति को स्वीकृति स्टेज कैरिज बस रूटों के लिए आवेदन आमंत्रित सरकार ने नहीं बनाया विवेक अग्निहोत्री को ब्रांड एम्बेसडर राजभवन में अरूणाचल प्रदेश और मिज़ोरम का स्थापना दिवस आयोजित हमीरपुर क्षेत्र में केवी नादौन व केवी सलोह का लोकार्पण चिकित्सा अधिकारियों की मांगों और शिकायतों के निवारण के लिए समिति गठित: मुख्यमंत्री