ENGLISH HINDI Tuesday, April 23, 2024
Follow us on
 
पंजाब

एंटी करप्पशन हेल्पलाइन: 45 व्यक्ति गिरफ्तार, आठ फरार; 28 एफआईआर दर्ज़

June 22, 2022 10:07 AM

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त न करने की रणनीति के अंतर्गत पंजाब सरकार ने अब तक 45 सरकारी अधिकारियों/ कर्मचारियों और अन्यों को घूसखोरी के दोष के तहत काबू किया है।
मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार के ख़िलाफ शिकायतें दर्ज करवाने के लिए लोगों की सुविधा हेतु वटसऐप आधारित एक भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया था।
इस नंबर पर मिली प्रमाणिक शिकायतों के आधार पर पंजाब पुलिस ने भ्रष्ट अधिकारियों/ कर्मचारियों और अन्य दोषियों के खिलाफ 28 एफ.आई.आर. दर्ज़ की हैं। मुख्यमंत्री की हिदायतों पर विजीलैंस ने अब तक पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर, आठ सहायक सब-इंस्पेक्टरों, तीन हवलदारों, एक सिपाही, होमगार्ड के एक जवान, दो पटवारियों, एक क्लर्क, एक नंबरदार, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के एक डाटा एंट्री ऑपरेटर, सरकारी आई. टी. आई. एस.ए.एस. नगर के एक प्रिंसिपल, एक मेडिकल अफसर, एक डिवीजनल वन अफसर और जुडिशियल विभाग के सम्मन भेजने वाले स्टाफ के एक मेंबर को गिरफ्तार किया है। इसी तरह माइनिंग केस में 17 व्यक्ति, पटवारियों के चार सहायकों और एक वन ठेकेदार को भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल होने के दोष के तहत पकड़ा गया है। पुलिस ने 21 जून, 2022 तक भ्रष्टाचार के दोषों के तहत कुल 45 व्यक्तियों को काबू किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्ट अफसरों और कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा कर समूची व्यवस्था को साफ किया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यवाही यह दर्शाती है कि राज्य सरकार लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने के प्रति वचनबद्ध है। उन्होंने कहा की भ्रष्टाचार विरोधी जंग उसी समय खत्म होगी, जब राज्य में से इसका मुकम्मल तौर पर सफाया हो जायेगा परन्तु इसके लिए लोगों का सक्रिय सहयोग बहुत जरूरी है। इस नेक कार्य के लिए लोगों के सहयोग की मांग करते हुये मान ने लोगों को पंजाब को भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बनाने के लिए बढ़-चढ़ कर राज्य सरकार का सहयोग करने का न्यौता दिया।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और पंजाब ख़बरें
जेल में भिड़े कैदी, दो की मौत-दो घायल, 10 के खिलाफ मामला दर्ज भारतीय सेना में तैनात अग्निवीर जवान सुखविंदर सिंह ड्यूटी के दौरान शहीद भारत-पाक बॅार्डर पर बैसाखी उत्सव की धूम : पाकिस्तानी भी भांगड़े व गिद्दे पर थिरके बरनाला के बहुचर्चित सन्नी हत्याकांड में आरोपित हुए बा-इज्जत बरी वरिष्ठ पत्रकार जगीर सिंह जगतार का निधन गतका खेल लड़कियों के लिए आत्मरक्षा का बेहतर, आसान और सस्ता विकल्प - हरजीत सिंह ग्रेवाल खास खबरः चुनावों संबंधित हर नई अपडेट के लिए बरनाला प्रशासन ने तैयार किया सोशल मीडिया हैंडल शिकंजाः किसी भी धार्मिक स्थल पर राजनीतिक रैली नहीं कर सकेंगी राजनीतिक पार्टियां शिकंजाः चुनाव प्रत्याशयों को 10 हजार रुपये से अधिक का खर्च करने हेतु चेक, ड्राफ्ट, आरटीजीएस के माध्यम से करना होगा भुगतान बरनाला बार में वकीलों का हुआ प्रशिक्षण सेमिनार, वरिष्ठ वकील हुए सम्मानित