ENGLISH HINDI Thursday, April 25, 2024
Follow us on
 
हिमाचल प्रदेश

एकल उपयोग प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने में जन—भागीदारी महत्वपूर्ण

June 29, 2022 07:44 PM

शिमला, फेस2न्यूज:
विभिन्न विभागों तथा जिला उपायुक्तों को एक जुलाई, 2022 से एकल उपयोग वाली प्लास्टिक वस्तुओं पर लगाए गए प्रतिबंध का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने आज कहा कि प्रदेश में प्लास्टिक स्टिक वाले ईयरबड, गुब्बारे में लगी प्लास्टिक स्टिक, आइसक्रीम स्टिक, कैंडी स्टिक, प्लास्टिक के झंडे, सजावट में इस्तेमाल होने वाले पोलिस्ट्रीन (थर्माकोल), कटलरी प्लेट, कप, चाकू, ट्रे, गिलास, फोर्क, स्ट्रॉ इत्यादि एकल उपयोग वाली प्लास्टिक वस्तुओं का निर्माण, यातायात, भंडारण, वितरण, बिक्री और उपयोग एक जुलाई, 2022 से प्रतिबंधित है। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अन्तर्गत शहरी विकास और ग्रामीण विकास विभाग को अपने सम्बन्धित क्षेत्रों में कूडे़-कचरे के लिए डम्पिंग साइट तथा सिंगल यूज प्लास्टिक को समाप्त करने के उद्देश्य से प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने हिमकोस्ट को प्रदेश के विभिन्न जिलों में सैटेलाइट के माध्यम से डम्पिंग साइट तथा जल स्रोतों के निकट कचरे से सम्बन्धित स्थानों को चिन्हित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में उत्पन्न होने वाले प्लास्टिक अपशिष्ट का समुचित प्रबन्धन किया जाए।
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि एकल उपयोग वाले प्लास्टिक उत्पादों से होने वाले प्रदूषण से निपटने के लिए राज्य स्तर पर मुख्य सचिव और जिला स्तर पर उपायुक्त की अध्यक्षता में विशेष टास्क फोर्स का गठन किया गया है।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और हिमाचल प्रदेश ख़बरें
बागी विधायकों पर सर्वोच्च न्यायालय का फैसला लोकतंत्र की बड़ी जीत: नरेश चौहान तीन माह में गोविंद सागर झील में चलेंगे क्रूज, शिकारा- मुख्यमंत्री प्रदेश के लोगों से विश्वासघात करने वालों को जनता माफ नहीं करेगी: मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय: पुलिस साइबर लैब की स्थापना को स्वीकृति नीलामी एवं निविदा के माध्यम से आबकारी नीति को स्वीकृति स्टेज कैरिज बस रूटों के लिए आवेदन आमंत्रित सरकार ने नहीं बनाया विवेक अग्निहोत्री को ब्रांड एम्बेसडर राजभवन में अरूणाचल प्रदेश और मिज़ोरम का स्थापना दिवस आयोजित हमीरपुर क्षेत्र में केवी नादौन व केवी सलोह का लोकार्पण चिकित्सा अधिकारियों की मांगों और शिकायतों के निवारण के लिए समिति गठित: मुख्यमंत्री