Saturday, 04 July 2026
Breaking News
श्री अमरनाथ यात्रा पर गए एक यात्री की रहस्यमयी मौत मनोरंजन जगत के दिग्गज सितारों से सजा आइकॉनिक गोल्ड स्ट्रीमिंग अवॉर्ड्स 2026 स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे/नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण अब 8 जुलाई से वीर सैनिकों को समर्पित एक ही दिन में बने 21 गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स हिमाचल प्रदेश के आठ पारंपरिक उत्पादों को मिला जीआई टैग भाभी व उसके मायके परिवार के जुल्मों से तंग आकर देवर ने किया सुसाइड  दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति के प्रांतीय वर्ग में 2 सौ से ज्यादा युवतियों ने लिया शौर्य प्रशिक्षण  गांधी स्मारक भवन प्रबंधन पर कोर्स पूरा होने से पहले 10 हजार अतिरिक्त फीस मांगने का आरोप धर्म में भाव और विवेक सर्वोपरि - क्षुल्लक प्रज्ञांश सागर  करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में
हिमाचल Trending

हिमाचल में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी, पार्टी एकजुट है: सुखविंदर सिंह सुक्खू

Read in:Hindi

(MOREPIC1)(MOREPIC2)ज्वालामुखी ( विजयेन्दर शर्मा)

प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू ने आज यहां कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है । और लोग इस बार सत्ता बदलने के लिये मन बना चुके हैं। पार्टी के साथ युवाओं व महिलाओं का भी साथ मिल रहा है। सुक्खू आज धर्मशाला में आयोजित रोड शो में शामिल होने से पहले कांगड़ा जिला की सीमा भडोली पुल पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

न्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आने वाले चुनावों में कांग्रेस पार्टी ही अपनी सरकार बनायेगी। यहां तीसरे दल का कोई अस्तित्व नहीं है। चुनावों में भाजपा के साथ कांग्रेस का ही मुकाबला होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह एकजुट है। और एकजुटता के साथ ही चुनावों में जीत हासिल करेगी।

सुक्खू ने गुटबाजी को भी सिरे से खारिज करते हुये कहा कि जो लोग ऐसी बातें कर रहे हैं, वह कांग्रेस कल्चर से वाकिफ ही नहीं हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और खुद मैं , भले ही अलग अलग दौरे प्रदेश में कर रहे हों, लेकिन हमारा मकसद भाजपा को सत्ता से बाहर कर कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाना हैं। लेकिन हम लोग कई मौकों पर एक मंच पर भी इकट्ठा हुये हैं। गुटबाजी की बात भाजपा अपनी सोची समझी रणनीति के तहत उठा रही है। कांग्रेस एकजुट है। हाथ के निशान के नीचे सब एकजुट है।(SUBHEAD)

हिमाचल का मतदाता वर्तमान सरकार से छुटकारा पाना चाहता है। उनके सामने कांग्रेस एक बेहतर विकल्प है। आज प्रदेश में बेरोजगारी विकराल रूप ले चुकी है। नौकरियों के रास्ते बंद हो चुके है। जिससे युवा निराश है। सबसे ज्यादा निराशा तो युवाओं को अगिनपथ योजना से मिली है। और प्रदेश में पिछले दिनों पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले से युवाओं को निराशा हाथ लगी हैं। यहा पुलिस भर्ती का पेपर सरकारी सरपरस्ती में नीलाम किया गया।

अब इस बार मुझे कांग्रेस आलाकमान ने चुनाव प्रबंधन और प्रचार समिति की कमान सौंपी है। हमारे लिये सत्ता पाना ही प्रमुख मकसद नहीं है। हम प्रदेश में ऐसी सरकार लाने के लिये प्रयासरत हैं, जो न केवल लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरे बल्कि शासन व्यवस्था में भी बदलाव ला सके। चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष के नाते मैं अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाउंगा, हमारा एक मात्र मकसद कांग्रेस को वापिस सत्ता में लाना है। कांग्रेस पार्टी भाजपा की जय राम सरकार को सत्ता से इस बार बाहर करेगी।

सुक्खू के स्वागत के लिये कांगड़ा जिला की सीमा भडोली पुल पर लोगों की भीड़ जुटाकर ज्वालामुखी कांग्रेस के नेता नरदेव कवंर ने आज अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया, तो सुक्खू ने भी उनकी पीठ थपथपाई।