ENGLISH HINDI Saturday, April 20, 2024
Follow us on
 
पंजाब

भ्रष्टाचार आरोप तहत पटवारी सहित तीन गिरफ़्तार

July 02, 2022 11:37 AM

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन पर मिली शिकायतों के आधार पर दो नयी एफआईआर दर्ज़ की और पटवारी और डीड राईटर सहित तीन व्यक्तियों को भ्रष्टाचार के आरोप तहत गिरफ़्तार किया गया है। यह जानकारी विजीलैंस ब्यूरो के चीफ़ डायरैक्टर वरिन्दर कुमार ने दी।  

- भ्रष्टाचार की सूचना देने के लिए लोग भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन नंबर 9501200200 कर सकते हैं डायल


पहले मामले में बंगा में तैनात पटवारी मानवदीप सिंह और उसके साथी नवजोत कुमार उर्फ लवी को शिकायतकर्ता से ज़मीन के तबादले के इंतकाल दर्ज करवाने के बदले 2000 रुपए की नाजायज रिश्वत लेने के दोष में गुरूवार को गिरफ़्तार किया गया था। इस सम्बन्धी थाना विजीलैंस ब्यूरो, रेंज जालंधर में भ्रष्टाचार रोकथाम एक्ट की धारा 7 और 7 ए के अंतर्गत एफआईआर नंबर 9 तारीख़ 30 जून, 2022 दर्ज़ की गई है।
एक अन्य मामले में लुधियाना कमिशनरेट के थाना दुग्गरी में तैनात ए. एस. आई. मनजीत सिंह के खि़लाफ़ शिकायतकर्ता के विरुद्ध हुए एक पुराने केस के सम्बन्ध में अदालत में चालान पेश करने के बदले 1500 रुपए की रिश्वत लेने के दोष में मामला दर्ज किया गया है। एएसआई शिकायतकर्ता से 3000 रुपए और रिश्वत की माँग कर रहा था। इस सम्बन्धी भ्रष्टाचार रोकथाम एक्ट की धारा 7 के अधीन एफ. आई. आर नंबर 7 तारीख़ 28. 06. 2022 थाना विजीलैंस ब्यूरो, लुधियाना में दर्ज की गई है और पुलिस दोषी ए. एस. आई. को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।
इसके इलावा विजीलैंस ब्यूरो की टीमों ने गुरूवार को तहसील दफ़्तर जालंधर में तैनात डीड राईटर (अरज़ीनवीस) मुकुल गुप्ता को भी भ्रष्टाचार के पिछले एक केस में गिरफ़्तार किया है, जिसमें उसने शिकायतकर्ता के प्लॉट की बिना एनओसी के रजिस्टरी करवाने के बदले 20,000 रुपए की ग़ैर- कानूनी रकम वसूल की थी। भ्रष्टाचार रोकथाम एक्ट की धारा ए के अंतर्गत मुकदमा नंबर 08 दिनांक 10. 06. 2022 को थाना विजीलैंस ब्यूरो, रेंज जालंधर में दर्ज किया गया था।
ज़िक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री के तौर पर पद संभालने के बाद भगवंत मान ने भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन 9501200200 की शुरुआत की और पंजाब के लोगों को भ्रष्टाचार से सम्बन्धित शिकायतें वटसपऐप के द्वारा सांझा करने की अपील की जिससे राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जा सके। हेल्पलाइन नंबर शुरू होने के बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला, पूर्व कांग्रेसी मंत्री साधु सिंह धर्मसोत, पूर्व कांग्रेसी विधायक जोगिन्द्र पाल, आईएएस अधिकारी संजय पोपली सहित कई नामी लोगों को भ्रष्टाचार के दोषों के तहत गिरफ़्तार किया गया है।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और पंजाब ख़बरें
भारतीय सेना में तैनात अग्निवीर जवान सुखविंदर सिंह ड्यूटी के दौरान शहीद भारत-पाक बॅार्डर पर बैसाखी उत्सव की धूम : पाकिस्तानी भी भांगड़े व गिद्दे पर थिरके बरनाला के बहुचर्चित सन्नी हत्याकांड में आरोपित हुए बा-इज्जत बरी वरिष्ठ पत्रकार जगीर सिंह जगतार का निधन गतका खेल लड़कियों के लिए आत्मरक्षा का बेहतर, आसान और सस्ता विकल्प - हरजीत सिंह ग्रेवाल खास खबरः चुनावों संबंधित हर नई अपडेट के लिए बरनाला प्रशासन ने तैयार किया सोशल मीडिया हैंडल शिकंजाः किसी भी धार्मिक स्थल पर राजनीतिक रैली नहीं कर सकेंगी राजनीतिक पार्टियां शिकंजाः चुनाव प्रत्याशयों को 10 हजार रुपये से अधिक का खर्च करने हेतु चेक, ड्राफ्ट, आरटीजीएस के माध्यम से करना होगा भुगतान बरनाला बार में वकीलों का हुआ प्रशिक्षण सेमिनार, वरिष्ठ वकील हुए सम्मानित विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने सनोली में 22.5 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के काम का किया उद्घाटन