ENGLISH HINDI Friday, April 19, 2024
Follow us on
 
खेल

भारोत्तोलन में अचिंत शिउली ने भारत को तीसरा स्वर्ण पदक दिलाया

August 02, 2022 10:04 AM

नई दिल्ली, फेस2न्यूज:
भारत का नाम रौशन करने और पदक जीतने के साथ खेल में कीर्तिमान बनाने के लिए अचिंत को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अचिंत शिउली को उनके असाधारण प्रदर्शन के लिए बधाई दीा
भारोत्तोलक अचिंत शिउली ने रविवार रात्रि को राष्ट्रमंडल खेल 2022 में पुरुषों के 73 किग्रा फाइनल में स्वर्ण पदक जीता। अचिंत ने खेलों में कुल 313 किलोग्राम (स्नैच 143 किग्रा+ क्लीन एंड जर्क 170 किग्रा) उठाया। यह प्रतियोगिता में भारत का छठा पदक और तीसरा स्वर्ण है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर और देश भर के लोगों ने अचिंत को उनके प्रदर्शन के लिए बधाई दी है।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने स्वर्ण पदक जीतने पर अचिंत शिउली को बधाई दी। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, "अचिंत शिउली ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीतकर और तिरंगा फहराकर भारत को गौरवान्वित किया है। आपने तुरंत एक प्रयास में विफलता पर काबू पा लिया और लाइनअप में शीर्ष पर पहुंच गए। आप ऐसे चैंपियन हैं, जिसने इतिहास रचा है। हार्दिक बधाई!"
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वर्ण पदक जीतने पर अचिंत शिउली को बधाई दी है। पीएम ने ट्वीट किया, "खुशी है कि प्रतिभाशाली अचिंत शिउली ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता है। वे अपने शांत स्वभाव और लगन के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने इस विशेष उपलब्धि के लिए बहुत कठिन मेहनत की है। भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें मेरी शुभकामनाएं।"
प्रधानमंत्री ने एक वीडियो क्लिप भी साझा की है। पीएम ने ट्वीट किया, "राष्ट्रमंडल खेलों के लिए हमारे दल के रवाना होने से पहले, मैंने अचिंत शिउली के साथ बातचीत की थी। हमने उनकी मां और भाई से मिले समर्थन पर चर्चा की थी। उम्मीद है कि उन्हें अब फिल्म देखने का समय मिलेगा, क्योंकि उन्होंने एक पदक जीता है।"
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने स्वर्ण पदक जीतने पर अचिंत शिउली को बधाई दी है। श्री ठाकुर ने ट्वीट किया, "अचिंत शिउली, जिन्हें उनके प्रशिक्षण केंद्र एनएसएनआईएस पटियाला में मिस्टर काम (शांत) के नाम से जाना जाता है, ने राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए तीसरा स्वर्ण पदक जीता है। भारत का नाम रौशन करने और पदक जीतने के साथ खेल का रिकॉर्ड बनाने के लिए अचिंत को बधाई। 313 किलो का कुल भारोत्तोलन सराहनीय है।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और खेल ख़बरें
ब्रिटिश उप उच्चायुक्त ने चंडीगढ़ में दिव्यांग क्रिकेटरों के साथ क्रिकेट खेला नॉर्थ ज़ोन हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में दिल्ली ऑडिट ने एजी पंजाब को 5-1 से दी शिकस्त ग्रासरूट्स हॉकी लीग के दूसरे दिन धमाकेदार प्रदर्शन जारी हरियाणा के 3 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 के लिए हुआ चयन 41वीं सीनियर नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप में पंजाब की पुरुष टीम को मिला कांस्य पदक खेल महाकुंभ ओपन कैटेगरी का आयोजन 28 से 30 नवंबर तक महिला और पुरुष हॉकी टीम पहुंची फाइनल में राष्ट्रीय खेलों में गतका में स्वर्ण पदक जीतने पर रविंद्र सिंह को सम्मानित किया एशियाई रोलर-हॉकी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत जीया ने चमकाया जीरकपुर का नाम, विधायक रंधावा ने किया सम्मानित अर्जुन बबूटा ने एशियन चैंपियनशिप में एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता