ENGLISH HINDI Saturday, April 20, 2024
Follow us on
 
पंजाब

एन. ओ. सी. जारी करने के बदले 3000 रुपए की रिश्वत लेता कानूनगो रंगे हाथों काबू

August 18, 2022 10:04 AM

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने बुधवार को पंजाब मंडी बोर्ड कंपलैक्स मोहाली में डायरैक्टर आबादकारी (पुनस्र्थापन) के दफ़्तर में तैनात कानूनगो अमरीक सिंह को 3000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी कानूनगो को कुलदीप सिंह निवासी गाँव भूखड़ी कलाँ जि़ला लुधियाना की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को सूचना दी थी कि उसने नयी अनाज मंडी लुधियाना में अपना बूथ बेचने के लिए एतराज़हीनता सर्टिफिकेट (एन. ओ.सी.) के लिए आवेदन दिया है परन्तु उक्त कानूनगो उससे 8000 रुपए की रिश्वत की माँग कर रहा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि मुलजिम अमरीक सिंह पहले ही उससे 5 हज़ार रुपए बतौर रिश्वत ले चुका है और उसे एन. ओ. सी. जारी करने के बदले 3000 रुपए दूसरी किश्त के तौर पर माँग रहा है।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत के तथ्यों और असली सबूतों की पड़ताल के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की एक टीम ने उक्त मुलजिम को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से 3000 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया।
स सम्बन्ध में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7 के अंतर्गत थाना विजीलैंस ब्यूरो के उडऩ दस्ता-1 के एस. ए. एस. नगर स्थित थाने में तारीख़ 17. 08. 2022 को एफ. आई. आर नं. 13 दर्ज की गई है और मामले की आगे जांच जारी है।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और पंजाब ख़बरें
भारतीय सेना में तैनात अग्निवीर जवान सुखविंदर सिंह ड्यूटी के दौरान शहीद भारत-पाक बॅार्डर पर बैसाखी उत्सव की धूम : पाकिस्तानी भी भांगड़े व गिद्दे पर थिरके बरनाला के बहुचर्चित सन्नी हत्याकांड में आरोपित हुए बा-इज्जत बरी वरिष्ठ पत्रकार जगीर सिंह जगतार का निधन गतका खेल लड़कियों के लिए आत्मरक्षा का बेहतर, आसान और सस्ता विकल्प - हरजीत सिंह ग्रेवाल खास खबरः चुनावों संबंधित हर नई अपडेट के लिए बरनाला प्रशासन ने तैयार किया सोशल मीडिया हैंडल शिकंजाः किसी भी धार्मिक स्थल पर राजनीतिक रैली नहीं कर सकेंगी राजनीतिक पार्टियां शिकंजाः चुनाव प्रत्याशयों को 10 हजार रुपये से अधिक का खर्च करने हेतु चेक, ड्राफ्ट, आरटीजीएस के माध्यम से करना होगा भुगतान बरनाला बार में वकीलों का हुआ प्रशिक्षण सेमिनार, वरिष्ठ वकील हुए सम्मानित विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने सनोली में 22.5 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के काम का किया उद्घाटन