ENGLISH HINDI Friday, April 26, 2024
Follow us on
 
पंजाब

सोशल मीडिया पर 'आप' का नकली लेटरहेड फैलाने पर कांग्रेसी नेता राजा वड़िंग और सुखपाल खैरा के खिलाफ मामला दर्ज

September 05, 2022 11:04 AM

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
एसएएस नगर पुलिस ने आम आदमी पार्टी के फर्जी लेटरहेड पर पंजाब में नियुक्त बोर्ड अध्यक्षों की सूची साझा करने के लिए कांग्रेस नेताओं अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और सुखपाल सिंह खैहरा के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज किया है। लेटरहेड में 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के जाली हस्ताक्षर किए गए थे।
'आप' की एसएएस नगर जिलाध्यक्ष प्रभजोत कौर की शिकायत पर मोहाली फेज-1 पुलिस स्टेशन एसएएस नगर में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 465 और 471 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 (डी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
शिकायतकर्ता ने कहा कि उसने ट्विटर पेज पर देखा है कि अमरिंदर सिंह राजा वाड़िंग और सुखपाल सिंह खैहरा ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्विटर पोस्ट के माध्यम से एक जाली दस्तावेज पोस्ट किए, जिसमें पंजाब सरकार द्वारा अपनी शक्तियों के अनुसार नियुक्त अध्यक्षों के नाम का विवरण दिया गया था। लेकिन, उक्त सूची को आम आदमी पार्टी का जाली लेटरहेड बनाकर जाली बनाकर और अरविंद केजरीवाल के जाली हस्ताक्षर कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया।
प्रभजोत कौर ने कहा कि आप की जिला अध्यक्ष होने के नाते, उन्होंने व्यक्तिगत रूप से दिल्ली में पार्टी कार्यालय से इस दस्तावेज़ की वास्तविकता के बारे में तथ्य की पुष्टि की और यह उनके संज्ञान में आया है कि अरविंद केजरीवाल या किसी अन्य आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा ऐसी कोई सूची प्रकाशित नहीं की गई है।
शिकायत में आगे कहा गया है कि उपरोक्त नामित व्यक्तियों (राजा वड़िंग और सुखपाल खैहरा) ने जानबूझकर पार्टी की प्रतिष्ठा को बदनाम करने के इरादे से और पंजाब राज्य में अशांति पैदा करने के इरादे से जालसाजी का यह अवैध कार्य किया है। इसलिए, उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और पंजाब ख़बरें
किसानों ने रुकवाई संगरूर के पत्रकार के घर की कुर्की जेल में भिड़े कैदी, दो की मौत-दो घायल, 10 के खिलाफ मामला दर्ज भारतीय सेना में तैनात अग्निवीर जवान सुखविंदर सिंह ड्यूटी के दौरान शहीद भारत-पाक बॅार्डर पर बैसाखी उत्सव की धूम : पाकिस्तानी भी भांगड़े व गिद्दे पर थिरके बरनाला के बहुचर्चित सन्नी हत्याकांड में आरोपित हुए बा-इज्जत बरी वरिष्ठ पत्रकार जगीर सिंह जगतार का निधन गतका खेल लड़कियों के लिए आत्मरक्षा का बेहतर, आसान और सस्ता विकल्प - हरजीत सिंह ग्रेवाल खास खबरः चुनावों संबंधित हर नई अपडेट के लिए बरनाला प्रशासन ने तैयार किया सोशल मीडिया हैंडल शिकंजाः किसी भी धार्मिक स्थल पर राजनीतिक रैली नहीं कर सकेंगी राजनीतिक पार्टियां शिकंजाः चुनाव प्रत्याशयों को 10 हजार रुपये से अधिक का खर्च करने हेतु चेक, ड्राफ्ट, आरटीजीएस के माध्यम से करना होगा भुगतान