ENGLISH HINDI Saturday, April 20, 2024
Follow us on
 
चंडीगढ़

हरियाणा योग आयोग एवं राजकीय योग शिक्षण व स्वास्थ्य महाविद्यालयढ़ ने राष्ट्रीय कांफ्रेस का किया आयोजन

November 18, 2022 09:13 AM

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
राजकीय योग शिक्षण व स्वास्थ्य महाविद्यालय चंडीगढ़ तथा हरियाणा योग आयोग द्वारा के संयुक्त प्रयास से 2 दिन की राष्ट्रीय कार्यशाला का राजकीय योग शिक्षण व स्वास्थ्य महाविद्यालय सेक्टर 23 में आयोजन किया गया है। कार्यशाला का थीम "योग व नेचुरोपैथी द्वारा मेटाबॉलिक डिसऑर्डर का प्रबंधन" रखा गया है।
अपने स्वागतीय उद्बोधन में प्रिंसिपल डॉ सपना नंदा ने अतिथियों को औषधीय पौधे प्रदान करते हुए चंडीगढ़ प्रशासन, हरियाणा राज्य व केंद्र सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य गतिविधियों को बताते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कारण विश्व में भारत की विश्व गुरु की छवि के लिये किये जा रहे प्रयास के लिए साधुवाद कहा।
मुख्य वक्ताओं में डॉ जय दीप आर्य चेयरमैन हरियाणा योगायोग ने अपने विचार सांझा किये। वैदिक व आधुनिक विज्ञान की पृष्टभूमि पर व्ययाखान देते हुए वेद-वेदांत-गीता-उपनिषद-योग के ज्ञान को आधुनिक समय में उपयोगिता समझायी।
पीजीआई चंडीगढ़ से पधारे मुख्य अतिथि के रूप में डॉ वीरेंद्र गर्ग ओ एस डी राष्ट्रपति तथा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री योग, आयुर्वेद व नेचुरोपैथी के असीम क्षेत्र तथा एलोपैथी पद्धति की सीमा पर व्याख्यान दिया। इस प्रकार के योग व नेचुरोपैथी कार्यक्रम आयोजन की खुले दिल से प्रसन्नता व्यक्त करी व हर संभव सहयोग के लिए आश्वासन दिया।
· डॉक्टर रामदास मगांटी प्रिंसिपल श्री धनवंत्री आयुर्वैदिक कॉलेज एंड हॉस्पिटल सेक्टर 46 ने 'योगा इन लाइफ स्टाइल डिस्आर्डरज ओबेस्टी एंड डायबिटीज पर अपना विस्तृत व्ययाख्यान दिया।
· डॉ मदन मानव जी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हरियाणा योग नेचरोपेथी हास्पिटल भिवानी ने 'मेटाबोलिक डिस्आर्डर में नेचरोपेथी की भूमिका' पर अपने विचार सांझा करे।
· डॉ सीमा विनायक, मनोविज्ञान विभाग पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ ने 'योगा एज साईक्लोजीकल इंटरवेंशन फार इंम्परुविंग फिजीकल एंड मेंटल हेलथ' पर विचार दिये।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और चंडीगढ़ ख़बरें
मनीष तिवारी, सभी पर भारी, कांग्रेसजन जोश में : राज नागपाल नंगल में हिन्दू नेता की हत्या के खिलाफ विहिप, चण्डीगढ़ ने किया रोष प्रदर्शन भारतीय योग संस्थान का 58वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया वर्ष 2025 से विनाशकारी आपदाएं अपना तीव्रतम रूप धारण करने लगेंगी : पं. काशीनाथ मिश्र आरडब्ल्यूए, से. 27-डी की एजीएम में सेक्टर के रखरखाव की प्रशंसा की, बबला ने सेक्टर की डायरेक्टरी रिलीज़ की एसजेवीएन ने किया उत्तरी क्षेत्र के सतर्कता अधिकारियों के लिए क्षमता निर्माण प्रशिक्षण एवं पारस्‍परिक विचार-विमर्श कार्यक्रम का आयोजन चंडीगढ़ प्रेस कल्ब में तीन दिवसीय जर्निलिस्ट लिटरेचर फेस्टिवल शुरु ओम महादेव कांवड़ सेवादल कराएगा शिव महापुराण कथा एवं 11 कन्याओं के सामूहिक विवाह चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला; 8 बैलेट पेपर वैलिड किए, 'आप' के कुलदीप कुमार मेयर घोषित भाजपा की एक महीने की कोशिशों को लगा झटका: बांसल