Monday, 28 September 2026
Breaking News
*नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श दशलक्षण पर्व के दसवें दिन उत्तम त्याग धर्म की हुई आराधना बरनाला-संगरूर मार्ग पर गुज़रती हरिगढ़ नहर से मिला अज्ञात युवती का शव डॉ. राजेश कुमार महाजन तीसरी बार पंजाब विश्वविद्यालय के सीनेटर चुने गए राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम्" की 150वीं वर्षगाँठ मनायी  वंदे मातरम् का शंखनाद: स्वर में एकता, हृदय में राष्ट्रभक्ति  दशलक्षण पर्व में श्रद्धालुओं ने सांसारिक परिग्रह, मोह एवं आसक्ति से दूर रहते हुए आत्मा की ओर उन्मुख होने का संकल्प लिया
चर्चा Trending

भ्रमण को निकले साईं : हज़ारों श्रद्धालुओं ने जगह जगह किया स्वागत

Read in:Hindi

(MOREPIC1)  आरके शर्मा /चंडीगढ़ 

श्री साईं स्वरुप स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज श्री साईं पालकी शोभा पद यात्रा निकाली गई।

श्री साईं बाबा मंदिर कमेटी के प्रधान रमेश कालिया ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण पिछले दो वर्षों से ये यात्रा स्थगित करनी पड़ी थी। उन्होंने आगे बताया कि पालकी यात्रा बाबा की मध्याह्न आरती के पश्चात् दोपहर 12.30 बजे सेक्टर 29 स्थित मंदिर परिसर से शुरू हुई तथा सेक्टर 30, 20, 21, अरोमा होटल से आईएसबीटी, सेक्टर 17 चौक की तरफ व सेक्टर 18, 19, 27, 28 के रास्ते होते हुए वापिस साईं मंदिर में विश्राम लिया ।

सांय छह बजे सेक्टर 18 स्थित टैगोर थिएटर के नजदीक बाबा की धूप आरती हुई व चाय-प्रसाद का वितरण हुआ। रास्ते भर साई बाबा के भक्तों की भीड़ जुटी रही व साईं की पालकी को खींचने की होड़ मची रही। जगह-जगह बाबा की पालकी के स्वागत में फूलवर्षा भी की गई व जल पान का वितरण भी किया गया।