Saturday, 26 September 2026
Breaking News
टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श दशलक्षण पर्व के दसवें दिन उत्तम त्याग धर्म की हुई आराधना बरनाला-संगरूर मार्ग पर गुज़रती हरिगढ़ नहर से मिला अज्ञात युवती का शव डॉ. राजेश कुमार महाजन तीसरी बार पंजाब विश्वविद्यालय के सीनेटर चुने गए राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम्" की 150वीं वर्षगाँठ मनायी  वंदे मातरम् का शंखनाद: स्वर में एकता, हृदय में राष्ट्रभक्ति  दशलक्षण पर्व में श्रद्धालुओं ने सांसारिक परिग्रह, मोह एवं आसक्ति से दूर रहते हुए आत्मा की ओर उन्मुख होने का संकल्प लिया लोगों की सेवा करना ही मुख्य मानवता का धर्म होना चाहिए : प्रदीप बत्रा
चर्चा Trending

उपमन्यु ब्राहम्ण परिवार ने कुलदेवी के मंदिर में मनाया सालाना समारोह

Read in:Hindi

(MOREPIC1)(MOREPIC2)विजयेन्दर शर्मा/ज्वालामुखी

ज्वालामुखी के पास चुकाठ से सटे कटोई में उपमन्यु और वात्स्यायन व वत्स गौत्र ब्राहम्ण परिवार का सालाना समारोह कुल देवी जठेरी माता मंदिर के प्रांगण में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ। यहां बडी तादाद में उपमन्यु और वत्स वात्स्यायन गोत्र ब्राह्मण एक साथ मिले। जिससे समारोह यादगारी बना।

यहां मंदिर में महर्षि उपमन्यु व महिषासुर मर्दिनी की मूर्तियां स्थापित की गई हैं। आज ही के दिन कुलदेवी का प्रार्दुभाव हुआ था। इसी उपलक्ष्य में यहां हर साल समारोह होता है। जिसमें उत्तरी भारत के कई शहरों से ब्राह्मण परिवार एक साथ इकठ्ठा होते हैं। इसी उपलक्ष्य में आज यहां हवन पूजन किया गया और भंडारे में सभी ने प्रसाद भी ग्रहण किया। पंडित सुरेश शास्त्री नंगल वाले जी ने अपनी ओजस्वी वाणी से हवन यज्ञ करवाया।

इसी तरह यहां हर साल मई माह के दूसरे रविवार को भी ममतामयी मातृशक्ति कुलदेवी के चरणों में सभी इकठ्ठा होते हैं। उस दिन भी यहां हवन पूजन व विशाल भंडारे का आयोजन होता है।
पूर्व आईएएस अधिकारी बल राम शर्मा जी के कुशल मार्गदर्शन एवं सुरेश शास्त्री , नंगल वाले जी के पावन सानिध्य में यहां हर साल नवंबर माह के अंतिम रविवार और मई माह के दूसरे रविवार को मंदिर में आयोजन होता है। जिसमें उत्तरी भारत के ब्राह्मण परिवार खासकर उपमन्यु और वत्स वात्स्यायन गोत्र के अपनी कुलदेवी का आर्शीवाद पाते हैं । यह मंदिर चुकाठ से सटे कटोई में चुकाठ सुधंगल सडक़ मार्ग पर ज्वालामुखी के पूर्व विधायक स्वर्गीय धनी राम चौधरी के घर के पास है। जहां आसानी से पहुंचा जा सकता है।