ENGLISH HINDI Friday, April 19, 2024
Follow us on
 
हिमाचल प्रदेश

राजनीतिक दलों से 21 फरवरी तक व्यय लेखे जमा करवाने का कहा

January 07, 2023 06:26 PM

शिमला, फेस2न्यूज:
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने सभी राजनीतिक दलों से विधानसभा निर्वाचन-2022 से संबंधित अपने निर्वाचन व्यय लेखे भारत निर्वाचन आयोग के समक्ष 75 दिनों के भीतर यानी 21 फरवरी, 2023 से पूर्व जमा करवाने का आग्रह किया है।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण अनुदेशों के प्रावधानों के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचनों की घोषणा और निर्वाचन की अधिसूचना के मध्य के समय के दौरान राजनीतिक दलों द्वारा की गई सभी सार्वजनिक बैठकों, रैलियों पर किए गए व्ययों का पूर्ण लेखा विवरण विधानसभा निर्वाचन के परिणाम की घोषणा से 75 दिनों के भीतर भारत निर्वाचन आयोग के समक्ष प्रस्तुत करना अनिवार्य है।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और हिमाचल प्रदेश ख़बरें
बागी विधायकों पर सर्वोच्च न्यायालय का फैसला लोकतंत्र की बड़ी जीत: नरेश चौहान तीन माह में गोविंद सागर झील में चलेंगे क्रूज, शिकारा- मुख्यमंत्री प्रदेश के लोगों से विश्वासघात करने वालों को जनता माफ नहीं करेगी: मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय: पुलिस साइबर लैब की स्थापना को स्वीकृति नीलामी एवं निविदा के माध्यम से आबकारी नीति को स्वीकृति स्टेज कैरिज बस रूटों के लिए आवेदन आमंत्रित सरकार ने नहीं बनाया विवेक अग्निहोत्री को ब्रांड एम्बेसडर राजभवन में अरूणाचल प्रदेश और मिज़ोरम का स्थापना दिवस आयोजित हमीरपुर क्षेत्र में केवी नादौन व केवी सलोह का लोकार्पण चिकित्सा अधिकारियों की मांगों और शिकायतों के निवारण के लिए समिति गठित: मुख्यमंत्री