ENGLISH HINDI Saturday, April 20, 2024
Follow us on
 
पंजाब

सुनार की दुकान से चोरी के आरोप में दो महिलाएं गिरफ्तार, एक फरार

January 30, 2023 09:57 AM

डेराबस्सी, कृत्रिका:
डेराबस्सी पुलिस ने स्थानीय बाजार में स्थित एक सुनार की दुकान से चांदी के कंगन को सोना समझ चोरी करने के आरोप में दो महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जबकि घटनास्थल से फरार हुई तीसरी महिला के बारे में पूछताछ पूरी होने के बाद गिरफ्तारी की प्रक्रिया लागू की जाएगी।
जांच अधिकारी एएसआई सतवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन अज्ञात महिलाओं ने डेराबस्सी बाजार स्थित तरसेम चंद सुनार की दुकान से सोना समझकर सुभम नाम के व्यक्ति के बैग से चांदी की चूड़ी चोरी कर ली और वहां से मौके का फायदा उठाकर फरार हो गयी। सुनार को शक होने के उपरांत स्थानीय लोगों की मदद से उक्त दो महिलाओं को काबू कर लिया। और डेराबस्सी पुलिस को सौंप दिया। 


जांच अधिकारी एएसआई सतवीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं की पहचान रेलवे स्टेशन लुधियाना निवासी पूजा और भावना के तौर पर हुई है लेकिन असल में दोनों महिलाएं मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं। उन्हें कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। उनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है और तीसरी फरार महिला का नाम और पता पूछने का प्रयास किया जा रहा है। उसके बाद ही फरार तीसरी महिला को भी गिरफ्तार किया जा सकेगा।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और पंजाब ख़बरें
भारतीय सेना में तैनात अग्निवीर जवान सुखविंदर सिंह ड्यूटी के दौरान शहीद भारत-पाक बॅार्डर पर बैसाखी उत्सव की धूम : पाकिस्तानी भी भांगड़े व गिद्दे पर थिरके बरनाला के बहुचर्चित सन्नी हत्याकांड में आरोपित हुए बा-इज्जत बरी वरिष्ठ पत्रकार जगीर सिंह जगतार का निधन गतका खेल लड़कियों के लिए आत्मरक्षा का बेहतर, आसान और सस्ता विकल्प - हरजीत सिंह ग्रेवाल खास खबरः चुनावों संबंधित हर नई अपडेट के लिए बरनाला प्रशासन ने तैयार किया सोशल मीडिया हैंडल शिकंजाः किसी भी धार्मिक स्थल पर राजनीतिक रैली नहीं कर सकेंगी राजनीतिक पार्टियां शिकंजाः चुनाव प्रत्याशयों को 10 हजार रुपये से अधिक का खर्च करने हेतु चेक, ड्राफ्ट, आरटीजीएस के माध्यम से करना होगा भुगतान बरनाला बार में वकीलों का हुआ प्रशिक्षण सेमिनार, वरिष्ठ वकील हुए सम्मानित विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने सनोली में 22.5 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के काम का किया उद्घाटन