ENGLISH HINDI Tuesday, February 17, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
एसडीएम डेराबस्सी अमित गुप्ता ने प्रेस क्लब के सदस्यों से की विशेष बैठकमहाशिवरात्रि महोत्सव पर विधिविधान से किया पूजन व विशाल भंडारामनोहर लाल खट्टर अचानक तरुण भण्डारी से मिलने पहुँचे, आत्मीय मुलाकात ने छोड़ी गहरी छापप्रोफेशनल क्रिकेट अकादमी और जे.आर.क्रिकेट अकादमी की टीमें फाइनल में 28 फरवरी से पूर्व ई-केवाईसी सुनिश्चित करें सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थीसामर्थ्य का शानदार समारोह: 24वें कैविनकेयर एबिलिटी अवॉर्ड्स 2026 में पाँच अग्रणी भारतीय विकलांग उपलब्धि-धारकों को सम्मानव्यापारी नेता अजय गुप्ता सर्वसम्मति से चुने गए चण्डीगढ़ बिज़नेस काउंसिल के अध्यक्षरहें न रहें हम , महका करेंगे....
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री के पहली बार नादौन पहुंचने पर उत्सव का माहौल

February 05, 2023 05:56 PM

फेस2न्यूज/नादौन  

मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के उपरांत ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के आज पहली बार नादौन पधारने पर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा। हजारों लोग फूल-मालाएं लेकर जगह-जगह अपने चहेते नेता का स्वागत करने के लिए सड़क किनारे कतारबद्ध थे। युवाओं, महिलाओं के साथ-साथ बुजुर्गों में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जबरदस्त उत्साह था।

 महिलाओं ने पारंपरिक गीतों के साथ उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस अवसर पर विनम्रतापूर्वक सभी का अभिवादन स्वीकार किया।

पक्का भरो में लोगों ने आतिशबाजी और ढोल नगाड़ों के बीच पारम्परिक नृत्य के साथ खुशी का इज़हार किया।
नादौन विधानसभा क्षेत्र के प्रवेश द्वार अमरोह में स्थानीय निवासियों ने हवन का आयोजन किया और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की। समर्थकों ने हमीरपुर से लेकर नादौन तक जगह-जगह तोरणद्वार लगाए थे। जोलसप्पड़, रंगस, नौहंगी, दंगड़ी, भूंपल, जलाड़ी सहित अनेक स्थानों पर स्थानीय निवासियों, कर्मचारी संगठनों, पंचायत प्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का भव्य स्वागत किया।

मुख्यमंत्री को हमीरपुर से नादौन की दूरी तय करने में चार घंटे से अधिक का समय लगा।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के स्वागत में नादौन विधानसभा क्षेत्र के युवाओं ने बाइक रैली भी निकाली, जो अमरोह से शुरू होकर नादौन में समाप्त हुई। मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी लेने के लिए भी युवाओं में काफी उतसाह नज़र आया।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और हिमाचल प्रदेश ख़बरें
28 फरवरी से पूर्व ई-केवाईसी सुनिश्चित करें सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थी हिमाचल में पहली बार खुदरा शराब ठेकों और प्रवेश टोल बैरियरों की ई-नीलामी कांगड़ा में पर्यटन को लगेंगे पंख, एशिया की सबसे लंबी जिपलाइन परियोजना का होगा निर्माण स्कूलों में बच्चों के मोबाइल इस्तेमाल करने पर एक मार्च से लगेगा प्रतिबंधः मुख्यमंत्री 28 अप्रैल से 6 मई, 2026 तक आयोजित की जाएंगी विभागीय परीक्षाएं पांगी में मशालें जलाकर भगाए राक्षस, माइनस तापमान में शुरू हुआ ऐतिहासिक खौउल उत्सव! लोक भवन में उत्तर प्रदेश एवं पूर्वोत्तर राज्यों के स्थापना दिवस समारोह आयोजित हिम एमएसएमई फेस्ट 2026 प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम क्षेत्र को नई दिशा देगा: मुख्यमंत्री हिमाचल औषधियों गुणों से युक्त भांग के लिए जाना जाएगा, मुख्यमंत्री की ‘ग्रीन टू गोल्ड’ पहल से बढ़ेगी किसानों की आमदनी मेरा हिमाचल, चिट्टा मुक्त हिमाचलः मुख्यमंत्री, चिट्टे के विरुद्ध बिलासपुर में उमड़ा जन सैलाब