Wednesday, 09 September 2026
Breaking News
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट, अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान के अध्यक्ष कुरेशी का अपहरण और यातनाएं
चर्चा Trending

प्राचीन शिव मंदिर में मंत्रोंच्चरणों के साथ होगा शिवलिंग अभिषेक व अटूट भंडारा

Read in:Hindi

मौलीजागरां/चंडीगढ़, फेस2न्यूज:

वर्ष का सबसे बड़े महापर्व महाशिवरात्रि के अवसर पर प्राचीन शिव मंदिर मौली जागरां में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा के साथ अटूट भंडारा भी लगेगा
हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर मौलीजागरां से हल्लोंमाजरा लाइट प्वाइंट पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सुबह चार बजे से ही शिवलिंग अभिषेक शास्त्री ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोंच्चरणों के साथ किया जाएगा। महाशिवरात्रि की रात्रि को भी चारपाहरी पूजा अर्चना की जाएगी।

तत्पश्चात् रविवार को सपरिवार द्वारा मंदिर में पुराने शिवलिंग के स्थान पर नया शिवलिंग की भी प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी, जो पाँच शास्त्री ब्राह्मणों द्वारा विधिविधान से स्थापित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सोमवार को पड़ने वाली सोमवती अमावस्या को पूर्ण आहोती के साथ हवन भी विधि विधान से मंत्रोंच्चरणों से किया जाएगा।
मंदिर के बाबा यशपाल शर्मा ने बताया कि इसके बाद दूध व फल प्रसाद के साथ दोपहर को १२ बजे से अटूट भंडारे में प्रभु इच्छा तक आलू चना, पूरी के अलावा देशी घी हलवा प्रसाद का वितरण किया जाएगा।