Tuesday, 10 November 2026
Breaking News
सीएससीए के चैप्टर यंग फ्रेंड्स फॉरएवर ने ब्लाइंड स्कूल में उपहार बांटे श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव मनाया गया *पहल: अब स्कूल ऑफ़ एमिनेंस के छात्र AI और रोबोट पर आज़माएँगे हाथ* ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के कच्चे कर्मचारियों को दिए ऑफर लेटर निकले कोरे कागज! पलवल में श्रीलंका और हरियाणा की अंडर-15 टीमों के बीच फ्रेंडशिप क्रिकेट सीरीज का आगाज, खेल मंत्री गौरव गौतम ने किया उद्घाटन खड़गे के ‘खुशियों की ईद’ वाले बयान पर मनीष तिवारी और एच.एस. लक्की अपनी चुप्पी तोड़ें : नरेश अरोड़ा मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा  के निधन पर शोक व्यक्त किया मुख्यमंत्री ने मशोबरा में ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के साथ मनाई दीपावली छठ घाटों की सूची पर सियासी घमासान, 50 लाख के बजट का हिसाब दे नगर निगम : गुरदेव यादव गुरप्रीत सिंह हैप्पी चण्डीगढ़ रेलवे स्टेशन टैक्सी यूनियन के फिर से गठन के बाद अध्यक्ष नियुक्त
हिमाचल Trending

तीन माह के लिए निःशुल्क होगा ऑनलाइन आधार अपडेशन

Read in:Hindi

शिमला, फेस2न्यूज:
प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) द्वारा आधार दस्तावेज को ऑनलाइन अद्यतन (अपडेट) करने संबंधी सेवा तीन माह के लिए निःशुल्क की गई है।
उन्होंने कहा कि विगत आठ से 10 वर्षों के अंतराल में जिन नागरिकों ने अपना आधार नवीनीकरण नहीं करवाया है, उन्हें अपनी पहचान एवं पते से संबंधित दस्तावेज व प्रमाण-पत्र अपलोड करने होंगे। इसके लिए आधार सेवा केंद्र में 50 रुपये शुल्क देय है, मगर नागरिकों को राहत प्रदान करते हुए प्राधिकरण द्वारा ऑनलाइन आधार अपडेशन सेवा तीन माह तक निःशुल्क की गई है। कोई भी नागरिक 15 मार्च से 14 जून, 2023 तक इस सेवा का लाभ उठाते हुए अपना ऑनलाइन आधार अपडेशन निःशुल्क करवा सकते हैं।

0 Comments