ENGLISH HINDI Saturday, May 18, 2024
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
रमनजीत कौर चहल की संसद में हुई बतौर हिंदी व अंग्रेजी से पंजाबी लाइव स्पीच ट्रांसलेटर सिलेक्शनविख्यात खानदानी वैद्य हरभजन सिंह योगी की 80वीं वर्षगांठ पर आइस क्रीम का लंगर लगायाबारहवीं कक्षा के अभिनव शर्मा ने 91.4 फ़ीसदी अंक लेकर रहे अव्वलग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स ने वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे पर लोगों को किया जागरूकडेयरी की आड़ में गोवंश को बूचड़खाना भेजने के आरोपित के खिलाफ एफआईआरजसवां परागपुर से था बिकाऊ विधायकों का चौकीदार, होशियार के खोलूंगा चिट्ठे : मुख्यमंत्रीफिजियोथैरेपी एवं होम्योपैथी चिकित्सा परामर्श कैंप आयोजित फोर्टिस मोहाली ने खेल-संबंधी टखने और पैर के लिगामेंट की चोटों के इलाज में ला दी है क्रांति
कविताएँ

शिव पराकाष्ठा हैं

February 15, 2023 11:19 AM

शिव पराकाष्ठा हैं।

राग की, वैराग्य की।
स्थिरता की, दृढ़ता की।
ध्यान की, विज्ञान की।
ज्ञान के प्रकाश की।।
वे समेटे हैं।
प्रेम को, क्रोध को।
शांति को, भ्रांति को।
त्याग को, विश्वास को।
भक्ति को, शक्ति को।।
शिव स्त्रोत हैं।
प्राण का, प्रमाण का।
धर्म का, कर्म का।
आचार का, विचार का ।
अंधकार के विनाश का।।
उनमे समाए हैं।
गीत भी, संगीत भी।
विष भी, अमृत भी।
समय भी, विनय भी।
आरम्भ भी अंत भी।।
लोग कहते है, शिव संहारक हैं,
वो संहार करते हैं,अंत करते हैं।
परंतु वह भूल जाते हैं कि
शंकर अंत करके एक नई शुरुआत का आरम्भ करते हैं।
वे सृजन भी करते हैं, संहार भी करते हैं।
ज़रूरत पड़ने पर चमत्कार भी करते हैं।
शिव ब्रह्मा भी हैं वेद भी।
जीवन का हैं भेद भी ।
शिव नारी भी हैं, पुरुष भी।
माया भी हैं, मोक्ष भी।।
वो निर्गुण भी हैं, सगुण भी।
सात्विक भी है, तामसिक भी।
ध्वनी भी हैं, दृष्टि भी।
श्वास भी हैं, मुक्ति भी।।
वो साधन भी हैं साधना भी।
चिंता भी हैं, और चिंतन भी।
वो अंदर भी हैं, बाहर भी।
और मुझ में भी हैं, तुझ में भी।।

— मेधावी महेंद्र

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें