ENGLISH HINDI Saturday, May 18, 2024
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
रमनजीत कौर चहल की संसद में हुई बतौर हिंदी व अंग्रेजी से पंजाबी लाइव स्पीच ट्रांसलेटर सिलेक्शनविख्यात खानदानी वैद्य हरभजन सिंह योगी की 80वीं वर्षगांठ पर आइस क्रीम का लंगर लगायाबारहवीं कक्षा के अभिनव शर्मा ने 91.4 फ़ीसदी अंक लेकर रहे अव्वलग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स ने वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे पर लोगों को किया जागरूकडेयरी की आड़ में गोवंश को बूचड़खाना भेजने के आरोपित के खिलाफ एफआईआरजसवां परागपुर से था बिकाऊ विधायकों का चौकीदार, होशियार के खोलूंगा चिट्ठे : मुख्यमंत्रीफिजियोथैरेपी एवं होम्योपैथी चिकित्सा परामर्श कैंप आयोजित फोर्टिस मोहाली ने खेल-संबंधी टखने और पैर के लिगामेंट की चोटों के इलाज में ला दी है क्रांति
खेल

हरियाणा के 3 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 के लिए हुआ चयन

December 22, 2023 12:21 PM

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हरियाणा के तीन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया जाएगा। हरियाणा की गोल्फ खिलाड़ी दीक्षा डागर का चयन अर्जुन अवार्ड के लिए हुआ है। वहीं कुश्ती में सुनील कुमार और अंतिम को अर्जुन पुरस्कार मिलेगा। इसके अलावा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (एमएकेए) ट्रॉफी 2023 का द्वितीय उपविजेता घोषित किया गया है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी उच्चतम क्षमता का प्रदर्शन करते हैं। खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और समर्पण से खुद को एक नये स्तर पर पहुंचाया है। इसी का नतीजा है कि उन्हें राष्ट्रीय खेल पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने आज राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 की घोषणा की है। खेलों में उत्कृष्टता को पहचानने और सम्मानित करने के लिए प्रतिवर्ष राष्ट्रीय खेल पुरस्कार दिए जाते हैं। इस वर्ष 2 खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2023 और 26 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार 2023 दिया जाएगा। वहीं 5 प्रशिक्षकों को द्रोणाचार्य पुरस्कार मिलेगा। इसके अलावा खेल और खेलों में जीवन पर्यंत उपलब्धि के लिए तीन खिलाड़ियों को ध्यानचंद पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया जाएगा। यह सभी राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 9 जनवरी 2024 को राष्ट्रपति भवन में एक विशेष रूप से आयोजित समारोह में भारत के राष्ट्रपति द्वारा दिए जाएंगे।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और खेल ख़बरें
ब्रिटिश उप उच्चायुक्त ने चंडीगढ़ में दिव्यांग क्रिकेटरों के साथ क्रिकेट खेला नॉर्थ ज़ोन हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में दिल्ली ऑडिट ने एजी पंजाब को 5-1 से दी शिकस्त ग्रासरूट्स हॉकी लीग के दूसरे दिन धमाकेदार प्रदर्शन जारी 41वीं सीनियर नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप में पंजाब की पुरुष टीम को मिला कांस्य पदक खेल महाकुंभ ओपन कैटेगरी का आयोजन 28 से 30 नवंबर तक महिला और पुरुष हॉकी टीम पहुंची फाइनल में राष्ट्रीय खेलों में गतका में स्वर्ण पदक जीतने पर रविंद्र सिंह को सम्मानित किया एशियाई रोलर-हॉकी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत जीया ने चमकाया जीरकपुर का नाम, विधायक रंधावा ने किया सम्मानित अर्जुन बबूटा ने एशियन चैंपियनशिप में एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता संधू का तीरंदाजी में एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीत कर आने पर भव्य स्वागत