ENGLISH HINDI Tuesday, February 17, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
प्रोफेशनल क्रिकेट अकादमी और जे.आर.क्रिकेट अकादमी की टीमें फाइनल में 28 फरवरी से पूर्व ई-केवाईसी सुनिश्चित करें सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थीसामर्थ्य का शानदार समारोह: 24वें कैविनकेयर एबिलिटी अवॉर्ड्स 2026 में पाँच अग्रणी भारतीय विकलांग उपलब्धि-धारकों को सम्मानव्यापारी नेता अजय गुप्ता सर्वसम्मति से चुने गए चण्डीगढ़ बिज़नेस काउंसिल के अध्यक्षरहें न रहें हम , महका करेंगे.... महाशिवरात्रि पर श्री हनुमंत धाम में 11000 से अधिक श्रद्धालुओं को पंचमुखी रुद्राक्ष का गान्ना बांधाराष्ट्रीय करणी सेना संघ का विस्तार : विजय सिंह राणा चण्डीगढ़ इकाई के अध्यक्ष नियुक्तमहर्षि दयानन्द सरस्वती जी का 202वां जन्मोत्सव भव्यता एवं श्रद्धा के साथ संपन्न
हिमाचल प्रदेश

श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर राज्यपाल ने श्रद्धांजलि अर्पित की

November 02, 2025 08:50 PM

शिमला में राज्य स्तरीय समारोह में शामिल हुए

फेस2न्यूज/शिमला

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर ऐतिहासिक रिज मैदान पर श्री गुरु सिंह सभा, शिमला द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भाग लिया।

 इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि त्याग, तपस्या, भक्ति और मानवता की सेवा गुरु जी के जीवन के मूल संदेश थे और सभी को उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी का जीवन हमें सिखाता है कि धर्म का अर्थ केवल पूजा-अर्चना नहीं, बल्कि मानवता की रक्षा है।

उन्होंने कहा कि गुरु जी ने सभी लोगों के अधिकारों और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया और उनकी सर्वोच्च शहादत ने यह साबित कर दिया कि सत्य और न्याय के लिए दिया गया बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाता है।
राज्यपाल ने कहा कि गुरु जी का संदेश किसी एक धर्म तक सीमित नहीं था, बल्कि यह पूरी मानवता के लिए है। 

इस पावन अवसर पर विभिन्न समुदायों और क्षेत्रों के लोगों का इकट्ठा होना भारत की एकता और सौहार्द की भावना को प्रदर्शित करता है।

श्री शुक्ल ने कहा कि समाज में जब भय, असहिष्णुता या विभाजन की स्थितियां उत्पन्न होती है उस समय गुरु जी की शिक्षाएं हमें साहस, करुणा और सेवा की ओर ले जाती हैं। सच्ची भक्ति, मानवता की सेवा और सत्य के मार्ग पर चलने में निहित है। उन्होंने लोगों से गुरु जी के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने, सहनशील बनने, दूसरों की आस्थाओं का सम्मान करने और समाज में एकता, सद्भाव और सेवा की भावना को बढ़ावा देने का आग्रह किया।

इससे पहले, राज्यपाल का श्री गुरु सिंह सभा, शिमला के अध्यक्ष श्री जसविंदर सिंह ने अभिनंदन किया।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, सांसद सुरेश कश्यप, पूर्व सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, विधायक हरीश जनारथा और हरदीप सिंह बावा, महापौर सुरेंद्र चौहान, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के सदस्य दलजीत सिंह भिंडर, सिख समुदाय के सदस्य और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और हिमाचल प्रदेश ख़बरें
28 फरवरी से पूर्व ई-केवाईसी सुनिश्चित करें सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थी हिमाचल में पहली बार खुदरा शराब ठेकों और प्रवेश टोल बैरियरों की ई-नीलामी कांगड़ा में पर्यटन को लगेंगे पंख, एशिया की सबसे लंबी जिपलाइन परियोजना का होगा निर्माण स्कूलों में बच्चों के मोबाइल इस्तेमाल करने पर एक मार्च से लगेगा प्रतिबंधः मुख्यमंत्री 28 अप्रैल से 6 मई, 2026 तक आयोजित की जाएंगी विभागीय परीक्षाएं पांगी में मशालें जलाकर भगाए राक्षस, माइनस तापमान में शुरू हुआ ऐतिहासिक खौउल उत्सव! लोक भवन में उत्तर प्रदेश एवं पूर्वोत्तर राज्यों के स्थापना दिवस समारोह आयोजित हिम एमएसएमई फेस्ट 2026 प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम क्षेत्र को नई दिशा देगा: मुख्यमंत्री हिमाचल औषधियों गुणों से युक्त भांग के लिए जाना जाएगा, मुख्यमंत्री की ‘ग्रीन टू गोल्ड’ पहल से बढ़ेगी किसानों की आमदनी मेरा हिमाचल, चिट्टा मुक्त हिमाचलः मुख्यमंत्री, चिट्टे के विरुद्ध बिलासपुर में उमड़ा जन सैलाब