Friday, 30 October 2026
Breaking News
हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ करवा पार्टी 2026 का भव्य आयोजन, महिलाओं ने किया जमकर डांस और मस्ती व्यापारियों की पेंशन योजना और व्यापारी आयोग के गठन के लिए संघर्ष जारी रहेगा : गोपाल शरण गर्ग यह बेचारी सरकार हमारी गधा बिरादरी का स्वर्णकाल गुवाहाटी के चलचित्रम महोत्सव में ‘टॉय गन’और ‘द साइलेंट क्राइसिस’ को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार चंडीगढ़ की डॉ. रितु नांगिया ने छठे भारतीय साइंस टेक्नो फेस्टिवल 2026 में तृतीय स्थान प्राप्त किया पंजाब यूनिवर्सिटी परिसर में खादी प्रदर्शनी शुरू देवताओं के नजराने में 5 प्रतिशत, बजंतरियों के मानदेय में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी भारत-पाक सीमा पर मनाई शरद पूर्णिमा और भगवान वाल्मीकि जी की जयंती, बीएसएफ जवानों व रिट्रीट के दर्शकों को बांटा बर्फी का प्रसाद
कविताएँ Trending

’बालदिवस तुम्हारा’

Read in:Hindi

(MOREPIC1)  

सदा सफल हो, लक्ष्य तुम्हारा

शुभ दिन ये आशीष हमारा
श्रम का पौधा, कभी न मरता
यदि विश्वास भरा हो, कदम तुम्हारा

सदाचारी सद्-विजयी रहो तुम
बिखराओ ज्ञान की, अविरल धारा
योग्य, नेक, निःस्वार्थ हृदय हो!
निष्ठावान हो, हर कर्म तुम्हारा

स्वप्नों में प्रत्यूष जगाकर
पाओ आलस से छुटकारा
अविचल-अविराम करो परिश्रम
बहुत क़ीमती, समय तुम्हारा

मात-पिता की आशा हो तुम
कृतज्ञ बनो, तुम बनो सहारा
स्नेह-ज्योति से रोशन होकर
बढ़ता रहे, विशुद्ध-विवेक तुम्हारा

श्रेष्ठ शिखर पर पहुँचों ऐसे
जैसे पहुँचे गगन सितारा
करो अंतरिक्ष पर, परचम अपना
मेहनत है, हथियार तुम्हारा

देश-प्रगति में ऊर्जा भर दो
गुणों से अपने ,जीतो जग सारा
धारण करो शौर्य का गहना
वसुधा भी जाने , नाम तुम्हारा

तुमसे रौनक़, विधाँगन की
हाँ ये, हम सबने स्वीकारा
सब न्योछावर तुम पर बच्चों
मंगलमय हो, बालदिवस तुम्हारा
मंगलमय हो बालदिवस तुम्हारा

 

                     -सीमा सिंह
कार्मल कॉन्वेंट स्कूल, सेक्टर 9बी, चंडीगढ़


0 Comments